IND vs PAK: भारतीय टीम (Team India) तिलक वर्मा (Tilak Varma) की अगुवाई में राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 (Rising Star Asia Cup 2026) खेल रही है, टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबला नेपाल के सामने खेला जहां भारत ने नेपाल की टीम (Nepal Cricket Team) को 306 रनों से हराकर विजयी शुरुआत की है, अब भारतीय टीम आज पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के सामने अपना दूसरा मुकाबला खेलने वाली है.
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच ये मैच दोहा में खेला जाने वाला है. भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, वहीं इस मैच का टॉस 30 मिनट पहले यानी कि 3 बजे होगा. आइए जानते हैं कैसे इस मैच को लाइव देख सकते हैं.
कब और कैसे फ्री में देखें IND vs PAK मैच लाइव
भारत A और पाकिस्तान A (IND vs PAK) के बीच राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में महामुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देखा जा सकता है. इंग्लिश और हिंदी भाषा में मैच की कमेंट्री उपलब्ध होगी. फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के जरिए भी दोनों देशों के राइजिंग स्टार्स के बीच यह मुकाबला देख सकते हैं.
भारतीय टीम इस समय एशिया कप 2026 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है, वहीं पाकिस्तान की टीम अगर आज का मुकाबला भारत के सामने गंवा देती है, तो आगे उसके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है.
कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला?
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की A टीमों के बीच महामुकाबला लोकल समय के अनुसार दोपहर 1 बजे शुरू हो जाएगा. हालांकि, कतर और भारत के टाइम जोन में ढाई घंटे का फर्क है. इसी वजह से भारत में यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.
IND A और PAK A का स्क्वाड
इंडिया A का स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुश कोटियन, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अरशद खान.
पाकिस्तान A का स्क्वाड: शाहजैब खान, हैदर अली, अब्दुल समद (कप्तान), हसन नवाज, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), दानिश अजीज, मोहम्मद इमरान रंधावा, मोहम्मद हसनैन, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अली रजा, साद मसूद, शमील हुसैन, फरहान युसूफ.
ALSO READ: शादी सीजन में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर या बढ़ गए दाम? दिल्ली से पटना तक चेक करें नए रेट
