Posted inबिजनेस, न्यूज

शादी सीजन में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर या बढ़ गए दाम? दिल्ली से पटना तक चेक करें नए रेट

LPG Gas Cylinder
शादी सीजन में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर या बढ़ गए दाम? दिल्ली से पटना तक चेक करें नए रेट
News on WhatsAppJoin Now

नई दिल्ली। महंगाई के बीच रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर आम लोगों के लिए राहत और कारोबारियों के लिए झटके वाली खबर है। रविवार, 22 नवंबर 2026 को तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में शादी-विवाह के सीजन में होटल, रेस्टोरेंट और खानपान से जुड़े कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें फिलहाल पुराने स्तर पर बनी हुई हैं। राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 939.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 979.50 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं पटना में इसकी कीमत 1,031.50 रुपये तक पहुंच गई है।

कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहने के बावजूद 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है।

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,820 रुपये, मुंबई में 2,774.50 रुपये और कोलकाता में करीब 2,964 रुपये है। लखनऊ में इसका भाव 2,932.50 रुपये दर्ज किया गया है, जबकि पटना में कीमत 3,110.50 रुपये तक पहुंच गई है।

प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के ताजा रेट

शहर घरेलू सिलेंडर कमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली ₹939.50 ₹2,820
नोएडा ₹939.50 ₹2,757.50
मुंबई ₹941.50 ₹2,774.50
कोलकाता ₹968 ₹2,964
पटना ₹1,031.50 ₹3,110.50
बेंगलुरु ₹944.50 ₹2,774
लखनऊ ₹979.50 ₹2,932.50

हर महीने की पहली तारीख को होती है समीक्षा

सरकारी तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और परिवहन खर्च जैसे कारक इन दरों को प्रभावित करते हैं। शहरों के अनुसार टैक्स और अन्य लागतों के कारण भी कीमतों में अंतर रहता है।

फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को कीमतों में राहत मिली हुई है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से बाहर खाना और खानपान से जुड़े कारोबार प्रभावित हो सकते हैं।

ALSO READ: अखिलेश की भाषा गुंडों वाली, युवाओं का मनोबल तोड़ती है सपा की माफियागिरी: ओपी राजभर

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...