IND vs PAK: भारतीय क्रिकेट फैंस को क्रिकेट जगह में होने वाले सभी मैच देखना काफी ज्यादा पसंद है, लेकिन जब फैंस के सबसे रोमांचक मैच की आती है, तो ऐसे में वह मैच केवल भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IND VS PAK क्रिकेट टीम के बीच केवल इंटरनेशनल मुकाबले ही नहीं बल्कि लीजेंड्स लीग के भी मुकाबले खेले जाते हैं।
सूत्रों के मुताबिक हाल ही में एशियन लीजेंड्स लीग में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के बीच खेले जाने वाले मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। तो आइए आपको भी इस शेड्यूल के बारे में जानकारी देते हैं।
IND vs PAK के बीच ALL 2026 में होगा मुकाबला
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 30 जुलाई 2026 से एशिया लीजेंड्स लीग ALL का आगाज लुसाका और जाम्बिया में होने वाला है। जिसमें कुल 6 देशों कि क्रिकेट टीमें हिस्सा लेने वाली है।
इन देशों में इंडियन रॉयल्स, एशियन स्टार्स, श्रीलंका लांयस, बांग्लादेश टाइगर्स, अफगानिस्तान पठान्स के साथ ही पाकिस्तान पैंथर्स जैसी टीमें हिस्सा लेने वाली है। इस लीग में काफी ज्यादा रोमांचक और कमाल के मैच खेलने जाने वाले हैं।
कब होगा IND vs PAK का महा मुकाबला
इस लीग में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) मुकाबले के शेड्यूल के बारे में बात करें तो इस लीग में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 अगस्त 2026 को महा मुकाबला खेला जाने वाला है। जो कि लुसाका के लोटस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस मैच के शुरु होने के समय की बात करें तो वह भारतीय समय अनुसार दोपहर 4 बजे शुरु कर दिया जाएगा।
इस लीग में फैंस को भारतीय टीम की ओर से बेहतरीन खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले है। हम आपको इस लीग के लिए भारत और पाक स्क्वाड के बारे में भी जानकारी देते हैं।
ALL के लिए इंडियन रॉयल्स का स्क्वॉड
ALL लीग के लिए इंडियन रॉयल्स के स्क्वॉड की बात करें तो उसमें शिखर धवन, सुरेश रैना, अंबाती रायुडु, फैज फजल, युसूफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, ऋषि धवन, पवन नेगी, नमन ओझा, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह, शाहबाज नदीम, सुदीप त्यागी, अनुरीत सिंह, मनप्रीत गोनी, शादाब जकाती जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
ALL के लिए पाकिस्तान पैंथर्स का स्क्वाड
ALL के लिए पाकिस्तान स्क्वॉड की बात करें तो उसमें उमर अकमल, शरजील खान, सामी असलम, इमरान नाजिर, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, कामरान अकमल, अब्दुल रहमान, यासिर शाह, सोहैल तनवीर, नावेद-उल-हसन, मोहम्मद इरफान, राहतत अली, राणा नईम अनवर, वहाब रियाज, सईद अजमल जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
