भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 26 जून से शुरू हो रहा है. भारतीय टीम (Team India) इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दे सकती है. वहीं टीम इंडिया इस दौरे पर नए कप्तान के साथ गई है. भारतीय टीम की कमान इस बार सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जगह श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथो में है.
इंग्लैंड (England Cricket Team) के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए ये अच्छा अभ्यास होगा, ऐसे में टीम इंडिया (Team India) इस सीरीज पर अपनी मुख्य टीम के साथ ही उतरना चाहेगी, जो इंग्लैंड दौरे पर खेलने वाली है.
वैभव सूर्यवंशी बाहर, अभिषेक-संजू करेंगे Team India के लिए ओपनिंग
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय टीम (Team India) अपने नियमित ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ ही मैदान में उतरने वाली है, वहीं वैभव सूर्यवंशी थोड़े अनलकी होंगे, उन्हें अपने डेब्यू का और इंतजार करना होगा. भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले इस मैच में ईशान किशन नंबर 3 पर खेलते नजर आने वाले हैं, वहीं नंबर 4 पर खुद कप्तान श्रेयस खेलते दिखेंगे.
वहीं नंबर 5 की बात करें तो भारतीय टीम के बेस्ट फिनिशिर में शामिल हो चुके तिलक वर्मा और नंबर 6 पर शिवम दुबे बल्लेबाजी करते नजर आने वाले हैं. इन दोनों खिलाड़ियों पर बड़े फिनीश की जिम्मेदारी होगी.
इस खिलाड़ी को मिलेगा डेब्यू का मौका
पहले टी20 मैच में भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी तो नही लेकिन उनके साथी खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे को डेब्यू का मौका मिल सकता है. सूर्यांश शेडगे ने श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ खेली गई ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और अब नीतीश कुमार रेड्डी के चोटिल होने पर उन्हें पहले ही टी20 में डेब्यू का मौका मिल सकता है.
वहीं गेंदबाजी में अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह अपना दम दिखाते हुए नजर आने वाले हैं. टीम इंडिया 1 तेज गेंदबाज के अलावा 2 तेज गेंदबाजी आलराउंडर के साथ मैदान पर उतरने वाली है.
आयरलैंड के खिलाफ Team India की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह.
ALSO READ: वैभव को लगा झटका, अभिषेक-संजू ओपनर, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का ऐलान!
