भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कल रात खेला गया, जिसे भारत (Team India) ने 6 विकेट से अपने नाम किया. भारत की जीत में कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के अलावा वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और अक्षर पटेल (Axar Patel) की अहम भूमिका रही. अब टीम इंडिया (Team India) को दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को इंग्लैंड के सामने कार्डिफ में खेला जाएगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया (Team India) में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमे से 2 बदलाव तो भारतीय टीम को न चाहते हुए भी करना होगा, वहीं 1 बदलाव टीम संयोजन को ध्यान में रखकर करना होगा.
शुभमन गिल और गुरनूर बरार को आराम, वाशिंगटन सुंदर की Team India से छुट्टी
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से कप्तान शुभमन गिल और गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) को आराम दिया जा सकता है. ये दोनों ही खिलाड़ी पहले वनडे मैच में चोट की वजह से मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे, जहां गुरनूर बरार अपना अंतिम ओवर नही डाल सके थे, वहीं शुभमन गिल 80 रनों पर बल्लेबाजी करते वक्त असहज महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें बाहर जाना पड़ा था.
इन दोनों खिलाड़ियों की चोट पर अभी तक कोचिंग मैनेजमेंट या बीसीसीआई (BCCI) का कोई अपडेट नही आया है, ऐसे में माना जा रहा है कि इन दोनों को दूसरे वनडे से आराम दिया जा सकता है, क्योंकि पहले और दूसरे वनडे मैच के बीच सिर्फ 1 दिन का गैप था, जो ट्रवेल में निकल जायेगा, ऐसे में इन खिलाड़ियों को आराम का मौका नही मिलेगा.
वहीं तीसरा बदलाव टीम संयोजन के वजह से हो सकता है, वाशिंगटन सुंदर ने पहले वनडे मैच में अर्द्धशतक जड़ा था, लेकिन बीच के ओवरों में टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजी बेहद खराब रही थी और गेंदबाज विकेट निकालने में असमर्थ रहे, जिसके वजह से इंग्लैंड के बल्लेबाजों के बीच 121 रनों की साझेदारी हुई और जो टोटल 150 से 170 के आसपास हो सकता था, वो 258 तक पहुंच गया ऐसे में टीम में 1 बदलाव तय है.
इन 3 खिलाड़ियों को मिलेगा Team India में मौका
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं, वहीं उनकी जगह ईशान किशन (Ishan Kishan) को टीम इंडिया (Team India) में शामिल किया जा सकता है. ईशान किशन ही रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं.
वहीं तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की बात करें तो उनकी जगह पर प्रिंस यादव (Prince Yadav) को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है, भारत के पास अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का भी विकल्प मौजूद है, वहीं वाशिंगटन सुंदर की जगह कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है.
