Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs ENG: बदल गई दूसरे टी20 की प्लेइंग 11, इस खिलाड़ी का डेब्यू कन्फर्म, बोर्ड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान

IND vs ENG ECB Playing XI
IND vs ENG: बदल गई दूसरे टी20 की प्लेइंग 11, इस खिलाड़ी का डेब्यू कन्फर्म, बोर्ड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान
News on WhatsAppJoin Now

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच आज दूसरा टी20 मैच खेला जाना है. इस टी20 के लिए इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने दूसरे टी20 से पहले टी20 मैच में भारत के खिलाफ 3 विकेट लेने वाले साकिब महमूद को बाहर करके जोफ्रा आर्चर को प्लेइंग 11 में शामिल किया है.

वहीं जोफ्रा आर्चर की वापसी के साथ जोश टंग इंग्लैंड के लिए अपना टी20 डेब्यू करते नजर आएंगे. भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर में खेला जाना है.

IND vs ENG: भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी बाहर

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले साकिब महमूद को बाहर कर दिया गया है. साकिब महमूद ने चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले गए पहले मैच में संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को आउट किया था और इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटके थे.

हालांकि इसके बावजूद जोफ्रा आर्चर के लिए जगह बनाने के लिए उन्हें बाहर कर दिया गया है, वहीं जोफ्रा आर्चर के साथ जोश टंग को भी इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है. जोश टंग को डेब्यू का मौका दिया गया है.

जोश टंग अब तक इंग्लैंड के लिए 12 टेस्ट मैचों में 57 विकेट ले चुके हैं, लेकिन उन्हें सीमित ओवर क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले थे. उन्होंने घरेलू टी20 क्रिकेट में 21 मैचों में 29 विकेट लिए हैं.

इंग्लैंड की गेंदबाजी हुई मजबूत

इंग्लैंड के सामने पहले टी20 मैच में भारत ने 189 रन बना डाले थे. इसके बाद अब इंग्लैंड की टीम ने अपनी गेंदबाजी और मजबूत कर दिया है. स्पिन विभाग में आदिल रशीद, विल जैक्स और लियाम डॉसन शामिल होंगे. वहीं तेज गेंदबाजी की कमान जोफ्रा आर्चर के साथ जोश टंग के हाथो में है.

भारत की प्लेइंग 11 का बात करें तो भारतीय टीम अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान टॉस के समय ही करती है, वहीं इंग्लैंड की टीम हमेशा से ही 1 दिन पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर देती है.

IND vs ENG: इंग्लैंड की Playing XI

फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

ALSO READ: पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने भारत की तारीफों के बांधे पुल, बताई दुनिया की नंबर 1 टीम, कहा “पाकिस्तान तो….

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...