Team India: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच अभी हाल ही में 4 बार आमना-सामना हुआ है. पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) को हर बार भारत के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान टीम के हेड कोच माइक हेसन हैं. भारतीय टीम (Team India) को आयरलैंड (Ireland Cricket Team0 के सामने लगातार 2 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद पाकिस्तान में भारतीय टीम का मजाक बनाया गया.
अब पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने भारतीय टीम (Team India) को दुनिया की नंबर 1 टीम बताया है, वहीं इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को भी लेकर सनसनीखेज दावा किया है.
माइक हेसन ने Team India की तारीफ़ में कही ये बात
पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन (Mike Hesson) ने 2025 में पाकिस्तान की कोचिंग का पदभार संभाला था, लेकिन उसके बाद से अब तक 4 बार भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ है और हर बार भारतीय टीम (Team India) ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है. भारत और पाकिस्तान सिर्फ आईसीसी आर एसीसी के इवेंट में ही आमने सामने आती हैं.
दोनों देशों के बीच राजनितिक विवाद की वजह से एक दशक से भी ज्यादा समय से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नही खेली जा रही है. ऐसे में दोनों देश सिर्फ एशिया कप या फिर आईसीसी के टूर्नामेंट में मिलते हैं और भारतीय टीम हर बार पाकिस्तान को शिकस्त दी है, जिस पर माइक हेसन ने भारत को दुनिया की नंबर 1 टीम बताया है.
माइक हेसन ने कहा सिर्फ पाकिस्तान ही नही बाकि टीमें भी भारत के सामने कर रही संघर्ष
क्रिकइंफो के अनुसार हेसन ने उदाहरण दिया कि पिछले साल एशिया कप में उनकी टीम पाकिस्तान ने भारत के अलावा बाकी सभी मैच जीते थे. उनका कहना है कि असलियत यह है कि सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि इस समय दुनिया की हर टीम भारत को हराने के लिए संघर्ष कर रही है.
उन्होंने कहा कि बाकी टीमों के ख़िलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद पाकिस्तान को भारत (Team India) के ख़िलाफ उनके नतीजों के आधार पर ही आंका जाता है, जो सही नहीं है.
भारत के सामने पाकिस्तान के आईसीसी इवेंट में आंकड़े बेहद खराब हैं, वनडे वर्ल्ड की बात करें तो पाकिस्तानी टीम आज तक भारत को नहीं हरा पाई. दोनों आठ बार वनडे वर्ल्ड कप में आमने सामने हुई है और आठों बार भारत ने जीत हासिल की. वहीं टी20 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच कुल 9 मैच खेले गए, जिसमें भारत ने 8 बार जीत हासिल की. पाकिस्तान ने सिर्फ एक बार बाजी मारी है, उस समय पाकिस्तान ने भारत को टी20 विश्व कप 2021 में टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था.
