Team India: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) ने अपनी टीम घोषित कर दी है, जबकि भारतीय टीम (Team India) को लेकर अभी चर्चाओं का दौर जारी है।
अफगानिस्तान के खिलाफ ये 2 खिलाड़ी कर सकते हैं Team India के लिए ओपनिंग
सीरीज के लिए भारतीय टीम में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिल सकता है। संभावित टीम में सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की है। उनके साथ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। दोनों आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पावरप्ले में भारत को तेज शुरुआत देने की क्षमता रखते हैं।
सूर्यकुमार यादव की हो सकती है Team India में वापसी
मिडिल ऑर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा (Shreyas Iyer and Tilak Varma) अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की संभावित वापसी इस टीम का सबसे बड़ा आकर्षण हो सकती है। लंबे समय तक टी20 टीम की कमान संभाल चुके सूर्या अब बतौर बल्लेबाज टीम में वापसी कर सकते हैं।
विकेटकीपिंग के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन (Sanju Samson and Ishan Kishan) में से किसी एक को प्राथमिकता मिलने की संभावना है। ऑलराउंड विभाग में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के साथ अक्षर पटेल (Axar Patel) और शिवम दुबे (Shivam Dube) जैसे विकल्प टीम को अतिरिक्त मजबूती दे सकते हैं।
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता पर सवाल बना हुआ है। ऐसे में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और मयंक यादव जैसे तेज गेंदबाजों को मौका मिल सकता है। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई विकल्प होंगे।
संभावित 15 सदस्यीय Team India
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा और मयंक यादव।
नोट: यह संभावित टीम है। आधिकारिक भारतीय स्क्वॉड की घोषणा होने के बाद अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी।
ALSO READ: सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया में वापसी का किया ऐलान, बताया किस सीरीज से करेंगे भारतीय टीम में वापसी
