Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs AFG: भारत ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी करने का फैसला, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतते ही बदल दी प्लेइंग 11

IND vs AFG 1st T20I BCCI
IND vs AFG: भारत ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी करने का फैसला, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतते ही बदल दी प्लेइंग 11
News on WhatsAppJoin Now

Shreyas Iyer: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) कर रही है और भारतीय टीम (Team India) इस टूर्नामेंट में बतौर मेहमान खेल रही है, जबकि अफगानिस्तान की टीम मेजबान के तौर पर खेल रही है. इस सीरीज में 3 मैच खेले जाने हैं और पहले मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया था.

अब भारत और अफगानिस्तान के बीच आज दूसरा टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

Shreyas Iyer ने प्लेइंग 11 में किया 1 बदलाव

भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने आज प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह पर रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में शामिल किया है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीतने के बाद कहा कि

“हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे. हमें पिच के बर्ताव का अंदाज़ा है, और इससे गेंदबाज़ों को भी थोड़ी मदद मिलती है. यह जीत बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि हम और भी बड़े अंतर से जीत सकते थे. एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर, हम बीच के ओवरों में और विकेट ले सकते थे. वरुण चोटिल हैं और उनकी जगह रवि बिश्नोई आए हैं.”

IND vs AFG दूसरे टी20 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन):

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी.

भारत (प्लेइंग इलेवन):

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, रवि बिश्नोई.

ALSO READ: CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग का काटा पत्ता! अब इन 5 खिलाड़ियों पर भी गिरेगी गाज, एक जिता चुका है आईपीएल ट्रॉफी

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...