WTC Points Table: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच आज मुल्लांपुर में खत्म हुआ. भारतीय टीम (Team India) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शुभमन गिल (Shubman Gill) और केएल राहुल (KL Rahul) के शतक की बदौलत 564 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) पहली पारी में 152 और दूसरी पारी में सिर्फ 112 रन बना सकी और टीम इंडिया ने इस मैच को 1 पारी और 300 रनों से अपने नाम किया.
भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच खेले गए इस टेस्ट मैच के बाद आइए जानते हैं कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल (WTC Points Table) में क्या बदलाव हुआ है.
WTC Points Table में नही हुआ कोई बदलाव
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में टीम इंडिया की जीत के बावजूद भी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल (WTC Points Table) में कोई बदलाव नही हुआ है. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया ये टेस्ट मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 का हिस्सा नही था. इसी वजह से इस मैच में टीम इंडिया के जीत के बावजूद कोई बड़ा बदलाव नही हुआ है.
हालांकि इस मैच से पहले कल न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में इंग्लैंड की टीम की जीत के वजह से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल में बदलाव जरुर हुआ है. इंग्लैंड की टीम तो अपने स्थान पर बरकरार है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम दूसरे से सीधे चौथे स्थान पर आ गई है.
WTC Points Table में 6वें स्थान पर है टीम इंडिया
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 पर नजर डालें तो भारतीय टीम अभी 9 मैचों के बाद 4 जीत और 4 हार एवं 1 ड्रा की वजह से 52 अंक और 48.15 के पीसीटी के साथ नंबर 6 पर है. वहीं इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीम अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 के रेस से बाहर हो चुकी है.
WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर है, जो जल्द ही फाइनल में जगह बना सकती है. वहीं भारत के लिए फाइनल में पहुंचने के लिए बाकी सभी मैचों में जीत हासिल करना जरूरी है.
WTC Points Table का ताजा अपडेट
| रैंक | टीम | मैच (M) | जीत (W) | हार (L) | टाई (T) | ड्रॉ (D) | नो रिजल्ट (N/R) | अंक (PTS) | प्रतिशत (PCT) |
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 8 | 7 | 1 | 0 | 0 | 0 | 84 | 87.50 |
| 2 | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 0 | 36 | 75.00 |
| 3 | श्रीलंका | 2 | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 | 16 | 66.67 |
| 4 | न्यूजीलैंड | 4 | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 28 | 58.33 |
| 5 | बांग्लादेश | 4 | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 28 | 58.33 |
| 6 | भारत | 9 | 4 | 4 | 0 | 1 | 0 | 52 | 48.15 |
| 7 | इंग्लैंड | 11 | 4 | 6 | 0 | 1 | 0 | 50 | 37.88 |
| 8 | पाकिस्तान | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 0 | 4 | 8.33 |
| 9 | वेस्टइंडीज | 8 | 0 | 7 | 0 | 1 | 0 | 4 | 4.17 |
