Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs AFG: पहले ही मैच में छाए मानव सुथार, 1 पारी और 300 रनों से जीती टीम इंडिया, अफगानिस्तान ने 1 दिन में गंवाए 15 विकेट

IND vs AFG Team India
IND vs AFG: पहले ही मैच में छाए मानव सुथार, 1 पारी और 300 रनों से जीती टीम इंडिया, अफगानिस्तान ने 1 दिन में गंवाए 15 विकेट
News on WhatsAppJoin Now

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला गया. भारतीय टीम (Team India) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर पारी की घोषणा की और अफगानिस्तान (IND vs AFG) को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.

अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) दूसरे दिन टी के पहले बल्लेबाजी करने उतरी, इस दौरान दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान की टीम ने 113 रन बनाए और 5 विकेट गंवा दिया. वहीं तीसरे दिन पहले पारी में अफगानिस्तान की टीम 152 रनों पर आलआउट हो गई, वहीं दूसरी पारी में अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 112 रन ही बना सकी और भारत ने 1 पारी और 300 रनों से इस मैच को अपने नाम किया.

IND vs AFG: केएल राहुल और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने बनाया 564 रन

भारतीय टीम जब पहले पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो टीम के लिए केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़ा, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने पहले दिन 368 रन बनाया था, वहीं साईं सुदर्श, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर पारी घोषित की.

अफगानिस्तान के लिए सलीम ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके. बाकि के अफगानिस्तान के गेंदबाज कुछ खास नही कर सके. बाकि 2 गेंदबाजों को 1-1 विकेट ही हासिल हुआ.

IND vs AFG: मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा के तूफ़ान में पहली पारी में उड़ी अफगानिस्तान

अफगानिस्तान की टीम जब भारत द्वारा दिए गए 564 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी तो अपना पहला मैच खेल रहे मानव सुथार ने 6 विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट अपने नाम किया. इन दोनों गेंदबाजों की बदौलत ही अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 152 रन ही बना सकी और उन्हें फॉलोऑन खेलने के लिए उतरना पड़ा.

अफगानिस्तान के लिए इस दौरान रहमत शाह ही 60 रनों की पारी खेल सके, वहीं हशमतुल्लाह शहीदी दूसरे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 20 रन बनाए.

IND vs AFG: दूसरी पारी में अफगानिस्तान की टीम 112 रनों पर हुई आलआउट

अफगानिस्तान की टीम जब बल्लेबाजी के लिए दूसरी पारी में उतरी तो सेदिक अटल ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, वहीं रहमनुल्लाह गुरबाज दुसर सबसे ज्यादा 24 रन बनाए. अफगानिस्तान के 3 बल्लेबाज खाता तक नही खोल सके और भारतीय टीम ने 300 रनों से इस लक्ष्य को अपने नाम कर लिया. अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में 112 रन ही बना सकी.

अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो कुलदीप यादव ने 3 और वाशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट अपने नाम किया. वहीं मानव सुथार और मोहम्मद सिराज को 1-1 विकेट मिला.

ALSO READ: सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की कप्तानी से हटाने पर भड़के अश्विन, श्रेयस अय्यर को लेकर उठाए सवाल

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...