भारतीय टीम (Team India) अगले महीने की 6 जून को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होने वाली है। जहां पर वहा इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है, लेकिन इससे पहले इंडिया A की टीम भी इंग्लैंड दौरे के लिए जाने वाली है। जहां पर वह इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दो अनौपचारिक चार दिवसीय मैच खेलने वाली है।
जिसके लिए BCCI ने इंडिया A टीम के स्क्वॉड का भी ऐलान कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस टीम की कमान बांग्ला देश के कमाल के बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन संभालने वाले है।
इसी के साथ ही टीम (Team India) में करुण नायर, ईशान किशन, और शार्दुल ठाकुर जैसे बेहतरीन खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा होने वाले है। वहीं BCCI ने इस इंडिया A टीम में एक नए खिलाड़ी हर्ष दुबे को भी मौका दिया है।
कौन हैं Team India A में चुने गए हर्ष दुबें?
इंग्लैंड दौरा करने वाली टीम इंडिया (Team India) A के खिलाड़ी हर्ष दुबे ने सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आपको बता दें कि यह विदर्भ के लेफ्ट आर्म स्पिनगर है। जो कि इसी महीने IPL 2025 में भी एंट्री ले चुके हैं। साल 2022 में इन्होंने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। लेकिन अभी तक हर्ष को केवल तीसरा सीजन ही खेलने के लिए मिला है।
लेकिन इस बीच हर्ष दुबे ने काफी कमाल के प्रदर्शन दिखाए है जिन्होंने टीम के चयनकर्ता का ध्यान अपनी ओर खिंचा, जिसके चलते इंडिया टीम A में शामिल होने का मौका भी मिला।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर्ष दुबे के लिए साल 2024-25 काफी ज्यादा खास रहा है क्योंकि इस साल रणजी ट्रॉफी के सीजन में हर्ष दुबे ने अपने नाम कुल 69 विकेट किए थे, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्मानेंट भी चुना गया था।
SRH टीम का बने हिस्सा
हाल ही में IPL टीम SRH ने आर स्मरण के स्थान पर हर्ष दुबे को अपनी टीम में शामिल किया है। जिसके लिए टीम में लगभग 30 लाख रुपये भी खर्च किए है। लेकिन हर्ष दुबे का व्हाइट-बॉल फॉर्मेंट में प्रदर्शन इतना ज्यादा खास नहीं रहा है।
वहीं लिस्ट A क्रिकेट में हर्ष दुबे ने 34.66 की औसत से कुल 21 विकेट चटकाएं हैं, वहीं T20 में 6.78 की इकॉनमी रेट से 16 मैचों में कुल 9 विकेट अपने नाम किए हैं।
इंग्लैंड दौरे के लिए Team India A का स्क्वॉड
इंडिया A के स्क्वॉड की बात करें तो उसमें अभिमन्यू ईश्वरन “कप्तान”, ध्रुव जुरेल ” उपकप्तान”, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, मानव सुथार, तनुष कोटियां, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, दर्ष दुबे, शुभमन गिल, साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया हैं।