Posted inक्रिकेट, न्यूज

टीम इंडिया को 125 रनों से हराने के बावजूद खुश नही हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक, कहा “भारत को हम….

Harry Brook Post Match IND vs ENG
टीम इंडिया को 125 रनों से हराने के बावजूद खुश नही हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक, कहा "भारत को हम....
News on WhatsAppJoin Now

Harry Brook: भारतीय टीम (Team India) इस समय अपने खराब दौर से गुजर रही है. भारत को पहले आयरलैंड (Ireland Cricket Team) के खिलाफ लगातार 2 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम को इसके बाद इंग्लैंड (England Cricket Team) में भी लगातार 2 मैचों में शिकस्त खानी पड़ी है, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था.

इंग्लैंड के 201 रनों के सामने भारतीय टीम सिर्फ 76 रनों पर आलआउट हो गई. भारतीय टीम को 125 रनों से हराने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Harry Brook ने बताया क्यों भारत को करना पड़ा शर्मनाक हार का सामना

मैच के बाद अपने टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने कहा कि

“दूसरे हाफ में टीम ने अपनी योजना पर पूरी तरह अमल किया. बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और गेंदबाजों ने भी उसी लय को बनाए रखा. फिल साल्ट ने धमाकेदार पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने भी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. पिच ऐसी थी, जहां सीधे शॉट खेलना आसान नहीं था. इसी वजह से टीम ने पहले से एक योजना बनाई थी और सभी खिलाड़ियों ने उसी के मुताबिक खेला. इस पिच पर 200 रन बनाना शानदार था.”

भारत की शर्मनाक हार के बावजूद खुश नही हैं Harry Brook

हैरी ब्रूक ने भारत के हार की वजह टीम इंडिया के बल्लेबाजों की खराब शॉट चयन को बताया है. हैरी ब्रूक ने अपने गेंदबाजों की तारीफ़ करते हुए कहा कि

“लक्ष्य का बचाव करने से पहले टीम को ज्यादा चर्चा करने की जरूरत नहीं पड़ी, गेंदबाजों को सिर्फ सही जगह पर गेंद डालनी थी और समय-समय पर बाउंसर का इस्तेमाल करना था.”

जीत के बावजूद टीम में सुधार की गुंजाइश को लेकर पूछे गए सवाल पर इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि

“पिछले दो मैचों की तरह टीम को पिच के हिसाब से खुद को ढालना होगा, एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर अलग-अलग एरिया तक पहुंचने के लिए पिच का इस्तेमाल करना जरूरी है.”

ALSO READ: “ये सब बर्दाश्त नही..तीसरे टी20 में 125 रनों की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रेयस अय्यर, इन खिलाड़ियों को लगाई फटकार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...