Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs AUS: करो या मरो वाले मैच में हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतते ही बदल दी प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों को दिया मौका

Harmanpreet Kaur IND vs AUS Toss
IND vs AUS: करो या मरो वाले मैच में हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतते ही बदल दी प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों को दिया मौका
News on WhatsAppJoin Now

Harmanpreet Kaur: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) का सबसे रोमांचक मुकाबला आज खेला जा रहा है, आज भारतीय टीम (Team India) के लिए ये मैच करो या मरो वाला मुकाबला है, ऐसे में हर हाल में टीम इंडिया को इस मैच में जीत हासिल करना होगा. भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

भारतीय टीम (Team India) की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, भारतीय टीम ने आज के मैच के लिए टीम इंडिया में 1 बदलाव किया है, टॉस के वक्त उन्होंने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Harmanpreet Kaur ने टॉस जीतकर कही ये बात

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, टॉस के वक्त उन्होंने टीम में बदलाव की जानकारी देते हुए कहा कि

“हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं. यह हमारे लिए बहुत अहम मैच है, हमने सोचा कि खुलकर बैटिंग करें. एक बदलाव है – नंदनी की जगह क्रांति वापस आई हैं. ऐसी पिचें उसे सूट करती हैं. आज नया दिन है, नया जोश है. आज का दिन मज़े करने का है.”

वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने भारत को टॉस के दौरान ही चुनौती देते हुए कहा कि

“असल में हम पहले गेंदबाज़ी करने वाले थे. फीब्स की वापसी हुई है और अलाना किंग बाहर हैं. बस हालात और मैच-अप्स की वजह से ऐसा किया गया.”

भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन.

भारत महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़.

ALSO READ: प्रिंस और सूर्यांश को डेब्यू का मौका, वैभव फिर नजरअंदाज, श्रेयस अय्यर ने बताया किसके कहने पर नही मिला वैभव को मौका!

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...