Posted inक्रिकेट, न्यूज

इंग्लैंड सीरीज से चोटिल होकर गुरनूर बरार हो सकते हैं बाहर, 24 साल के इस घातक गेंदबाज को मिल सकता है मौका!

Gurnoor Brar Injury Update
इंग्लैंड सीरीज से चोटिल होकर गुरनूर बरार हो सकते हैं बाहर, 24 साल के इस घातक गेंदबाज को मिल सकता है मौका!
News on WhatsAppJoin Now

Gurnoor Brar: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को भारत (Team India) ने 6 विकेट से अपने नाम किया, इस दौरान भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill), आलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) और वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने अर्द्धशतक लगाया है. भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान इन दोनों ही खिलाड़ियो का रहा था.

टी20 सीरीज में टीम इंडिया को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन वनडे में जैसे ही भारत ने अपने गेंदबाजी आक्रमण में 2 बदलाव किया, इंग्लैंड के बल्लेबाज परेशानी में नजर आए. भारत ने वनडे सीरीज के पहले मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) को मौका दिया था, लेकिन अब टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है.

Gurnoor Brar हो सकते हैं इंग्लैंड सीरीज से बाहर

भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर चोट से जूझ रही है, तीसरे टी20 के बाद टीम इंडिया को 2 झटके लगे, टीम के आलराउंडर खिलाड़ी हर्षित राणा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट की वजह से बाहर हो गए थे, ऐसे में उनकी जगह पर रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है.

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) पर इंग्लैंड के खिलाफ बाकि बचे 2 मैचों में खेलने पर संदेह बना हुआ है, ऐसा माना जा रहा है कि ये खिलाड़ी बाकि बचे 2 मैचों से बाहर हो सकता है और उनकी जगह पर बीसीसीआई नए खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का ऐलान नही करने वाली है.

कैसे चोटिल हुए थे गुरनूर बरार

गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया और दोनों ही ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट और जैकब बेथल को पवेलियन की राह दिखाई, गुरनूर बरार ने 9 ओवरों में 61 रन देकर 2 विकेट झटके. गुरनूर को भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पारी के 48वें ओवर में उनके स्पेल की 10वीं ओवर के लिए गेंद थमाई. हालांकि, दौड़ते समय उन्हें अपने पैर में समस्या हुई और उन्होंने ड्रेसिंग रूम की ओर तुरंत इशारा किया. भारतीय टीम के फिजियो ने आकर गुरनूर को चेक किया.

कुछ मिनटों तक फिजियो ने पिंडली और हैमस्ट्रिंग की स्ट्रेचिंग कर गुरनूर की तकलीफ कम करने की कोशिश की. भारतीय तेज गेंदबाज को इसके बाद मैदान से बाहर ले जाया गया. उनकी जगह अक्षर पटेल ने 48वां ओवर डाला. भारतीय टीम ने अब तक बरार की चोट को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है.

ALSO READ: चोटिल शुभमन गिल दूसरे वनडे से होंगे बाहर, केएल राहुल नही बल्कि ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का नया कप्तान

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...