Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाना है. भारतीय टीम (Team India) ने पहले वनडे मैच को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. हालांकि इस मैच के बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका तब लगा, जब टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को 80 रनों के स्कोर पर मैदान छोड़ना पड़ा.
भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को 26वें ओवर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग की एक गेंद खेलने के बाद वह काफी असहज दिखे. इसके बाद फिजियो मैदान में आए और भारतीय कप्तान को कंधे पर मैदान से बाहर ले गए.
वाशिंगटन सुंदर ने Shubman Gill की चोट पर अपडेट देने से किया इनकार
भारत की जीत में अक्षर पटेल (Axar Patel) और वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने अहम भूमिका निभाई. शुभमन गिल के रिटायर्ड हर्ट और श्रेयस अय्यर के रन आउट होने के बाद इन दोनों ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. भारतीय कप्तान को बल्लेबाजी का मौका नही मिला, ऐसे में मैच के बाद जब वाशिंगटन सुंदर से भारतीय कप्तान शुभमन गिल की इंजरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह कुछ नहीं जानते हैं. यानी भारतीय कप्तान शुभमन गिल की इंजरी पर सवाल बना हुआ है.
अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कार्डिफ के मैदान पर 16 जुलाई को खेला जाना है और इसमें गिल के खेलने पर संकट के बादल छाए हुए हैं. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि अगर शुभमन गिल (Shubman Gill) बाहर होते हैं, तो कौन उनकी जगह टीम इंडिया का कप्तान होगा.
Shubman Gill की जगह ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का कप्तान
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की जगह दूसरे वनडे में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं. शुभमन गिल के सहायक के तौर पर श्रेयस अय्यर को ही टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है, ऐसे में दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर ही टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आने वाले हैं.
श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान इंग्लैंड में प्रदर्शन पिछले 4 टी20 मैच में बेहद खराब रहा है. टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत का सूपड़ा साफ किया है. इंग्लैंड की टीम ने हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कप्तानी में लगातार 4 मैचों में शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम किया, इसके साथ ही भारत से नंबर 1 का ताज भी छीन लिया.
