Gautam Gambhir: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच कल 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच रांची में खेला गया, वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Cricket Team) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (Team India) ने 249 रन बनाए, इसके बावजूद वेस्टइंडीज की टीम ने 9 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल किया और भारतीय टीम को शिकस्त दी.
भारतीय टीम के इस हार पर हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) काफी गुस्से में हैं. भारतीय कोच गौतम गंभीर ने इस हार के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है और नाराजगी जताई है.
Gautam Gambhir ने कहा गेंदबाजों का करियर दाव पर है
भारत की हार के बाद कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से प्रेस कॉन्फ्रेंस पूछा गया कि क्या टीम मैनेजमेंट बल्ले और गेंद के बीच बेहतर मुकाबला देखना चाहेगा, तो उन्होंने कहा कि
“कौन नहीं चाहेगा कि बल्ले और गेंद के बीच अच्छा मुकाबला हो? बिल्कुल. जो आप चाहते हैं, वही हम भी चाहते हैं. अगर आप सिर्फ छक्के और चौके देखना चाहते हैं, तो हम भी वही देखना चाहते हैं. अगर आप बराबरी का मुकाबला चाहते हैं, तो हम भी बराबरी का मुकाबला चाहते हैं, क्योंकि गेंदबाज हमारे भी तो हैं, है ना?”
गौतम गंभीर ने आगे अपने बयान में कहा कि
“वे विदेशी गेंदबाज नहीं हैं, उनका करियर भी दांव पर लगा है.. उन्होंने भी इस ड्रेसिंग रूम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है. ऐसा नहीं है कि उन्होंने मेहनत नहीं की. उन्होंने भी कड़ी मेहनत की है. इसलिए अगर बराबरी का मुकाबला होता है, तो यह अच्छा होगा और बेहतर क्रिकेट देखने को मिलेगा.”
गौतम गंभीर ने कहा हम सुधार करते रहना चाहते हैं
भारतीय कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपनी टीम का बचाव करते हुए कहा कि
“हम वर्ल्ड चैंपियन टीम हैं, इसलिए हम सुधार करते रहना चाहते हैं, और जाहिर है, ऐसी स्थितियों में गेंदबाजी करना मुश्किल होता है. हम जानते हैं कि प्लैट विकेट और ओस के कारण यह मुश्किल है, लेकिन हमें विपक्षी टीम को रोकने का तरीका खोजना होगा, खासकर तब जब उन्होंने पहले ओवर में दो और पहले6 ओवर में तीन विकेट गंवा दिए हों.”
गौतम गंभीर ने आगे अपने बयान में कहा कि
“जाहिर है, यह मुश्किल था, लेकिन वेस्टइंडीज को भी श्रेय जाता है, खासकर शाई होप की बल्लेबाजी को. हम जानते हैं कि वे वर्ल्ड-क्लास बल्लेबाज हैं, खासकर इस फॉर्मेट में, इसलिए ज़ाहिर है कि यह मुश्किल था, लेकिन हम सुधार करते रहेंगे.”
उन्होंने आगे कहा कि
“असल बात यह है कि हम 250 रन का बचाव नहीं कर पाए. उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की.. वे जीत के हकदार थे, और हमें अभी भी काफी काम करना है. जब आप वेस्टइंडीज जैसी खतरनाक टीमों के खिलाफ खेल रहे हों, तो आपको यह समझना होगा कि बचाव कैसे किया जाए, खासकर तब जब आप टॉस हार जाएं.”
