Team India: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच रांची में आज दूसरा टी20 मैच खेला गया, जहां वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Cricket Team) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा के विस्फोटक पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 249 रन बनाए.
भारतीय टीम (Team India) के 250 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 19वें ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम इससे पहले वेस्टइंडीज को लखनऊ में शिकस्त दी थी, लेकिन इस बार वेस्टइंडीज ने इस मैच को अपने नाम कर सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खड़ा कर दिया है.
Team India ने खड़ा किया 249 रनों का विशाल स्कोर
भारतीय टीम (Team India) जब टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की, इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले ही गेंद से तेजी से रन बनाना शुरू किया, हालांकि अभिषेक शर्मा आज फिर फ्लॉप रहे और 12 गेंदों में सिर्फ 20 रन बनाकर चलते बने.
हालांकि इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने विस्फोटक अंदाज में रन बनाना शुरू किया. संजू सैमसन ने 41 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 82 रनों की पारी खेली, वहीं ईशान किशन ने 22 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रन बनाए. इन दोनों के आउट होने तक टीम इंडिया का स्कोर 14.3 ओवरों में 162 रन था, आज सिर्फ शिवम दुबे एकलौते ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने 10 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाया.
इसके बाद तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर ने भारतीय पारी को संभाला, तिलक वर्मा 18 गेंदों में 44 रन बनाए, वहीं श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में 40 रनों की पारी खेल भारत को 249 रनों तक पहुंचाया.
वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 24 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया, वहीं स्प्रिंगर ने 64 रन देकर 2 विकेट झटके.
शाई होप ने अकेले ही दिलाई वेस्टइंडीज को जीत
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने अकेले ही एक छोर पकड़ कर रखा और वेस्टइंडीज को जीत दिलाई. वेस्टइंडीज ने शुरुआती 2 विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन इसके बाद शाई होप और रोवमैन पॉवेल ने पारी को संभाला, लेकिन पॉवेल को मयंक यादव ने 24 रनों पर आउट करके तीसरी सफलता भारत को दिलाई.
हालांकि इसके बाद शाई होप को रदरफोर्ड का साथ मिला और दोनों ने सिर्फ 54 गेंदों में 120 रनों की साझेदारी कर भारत के हाथ से मैच छीन लिया, इस जोड़ी को कुलदीप यादव ने तोड़ा रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. हालांकि शाई होप नाबाद रहे और 102 रनों की पारी खेल वेस्टइंडीज को जीत दिलाई और सीरीज 1-1 से बराबर किया.
भारत के लिए मयंक यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, वहीं कुलदीप यादव को 1 विकेट मिला.
