सोशल मीडिया पर मौजूदा समय में IPL टीम CSK के हेड कोच को लेकर काफी ज्यादा खबरे आग पकड़ती नजर आ रही हैं। दरअसल बीते दिन 13 जुलाई को फ्रेंचाइजी ने स्टीफन फ्लेमिंग को उनके हेडकोच पद से हटा दिया है। बीते 18 सालों से वह CSK टीम के लिए बतौर हेड कोच के रुप में काम कर रहे थे।
फ्लेमिंग की कोचिंग ने CSK ने अभी तक 5 ट्रॉफी अपने नाम कि है, लेकिन साल 2023 के से टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब नजर आ रहा था। ऐसे में फ्रेंचाइजी को यह फैसला लेना पड़ा। इसके बाद फ्रेंचाइजी अब नए कोच की तलाश में जुट गई है। इस कोच लिस्ट में कई दिग्गज के नाम चर्चा में है तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं। CSK के लिए अलगा हेड कोच किसे बनाया जा सकता है।
लिस्ट में सबसे ऊपर है हेमांग बदानी और राहुल द्रविड़ :
CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग के पद से हटाए जाने के बाद अब खबर सामने आ रही है कि उनके स्थान पर अब हेमांग बदानी टीम की डोर संभालने वाले हैं। वही दूसरे नंबर पर दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम भी लिस्ट में सबसे ऊपर है। हेमांग बदानी साल 2025 और 2026 में DC के कोच रहे हैं और उनकी कोचिंग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंट टेबल में 5 और 6 स्थान पर रही है।
ऐसे में वह CSK के नए हेड कोच बन सकते हैं। इसके लिए राहुल द्रविड़ मौजूदा समय में किसी भी टीम को कोचिंग नहीं दे रहे है। तो राहुल द्रविड़ के फ्री होने पर उन्हें भी CSK का नया हेड कोच बनाया जा सकता है अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
माइकल हसी और MS धोनी को भी मिल सकता है मौका :
स्टीफन फ्लेमिंग के टीम से हटने के बाद CSK की फ्रेंचाइजी अपने बल्लेबाजी कोच माइकल हसी को भी टीम का हेड कोच पद सौंप सकती है क्योंकि हसी के पास टीम को कोचिंग देने का काफी अच्छा अनुभव है। इसके अलावा CSK से संन्यास ले चुके खिलाड़ी MS धोनी के पास भी काफी बेहतरीन अनुभव है। क्योंकि धोनी काफी लंबे समय से CSK के साथ जुड़े है और वह टीम के लिए खेले भी है। ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें भी इस पद के लिए चुन सकती है।
लिस्ट में शामिल है अश्विन और ब्रावो का नाम
CSK के नए हेड कोच बनने कि लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन का भी नाम शामिल है क्योंकि वह हाल ही में MLC के लिए चुने गए हैं। अब वह धीरे धीरे अपने कदम कोचिंग की ओर बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा CSK की फ्रेंचाइजी टीम के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को भी इस लिस्ट में शामिल किया है। जो कि अभी मौजूदा समय में KKR के बॉलिंग कोच पद को संभाल रहे हैं। ऐसे में वह KKR को छोड़कर CSK में शामिल हो सकते हैं।
