Team India: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाना है. इस सीरीज के पहले मैच के लिए इंग्लैंड (England Cricket Team) ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था, लेकिन भारतीय टीम (Team India) ने अभी अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान नही किया है, भारतीय टीम के प्लेइंग 11 का ऐलान टॉस के समय ही हो सकता है.
हालांकि भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने पहले वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया है. आइए जानते हैं दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया (Team India) में किन खिलाड़ियों को मौका दिया है.
दिनेश कार्तिक ने शुभमन गिल की कप्तानी में इन बल्लेबाजों को दिया मौका
दिनेश कार्तिक ने जिन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल किया है, उन खिलाड़ियों में बतौर ओपनर उन्होंने शुभमन गिल और रोहित शर्मा को चुना है. वहीं नंबर 3 पर विराट कोहली को उन्होंने शामिल किया है. दिनेश कार्तिक ने नंबर 4 पर उपकप्तान श्रेयस अय्यर को मौका दिया है.
इसी के साथ नंबर 5 पर दिनेश कार्तिक ने केएल राहुल को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में चुना है. दिनेश कार्तिक ने एक मजबूत टीम का चयन इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए चुना है.
बतौर आलराउंडर और गेंदबाज इन खिलाड़ियों को मौका
दिनेश कार्तिक ने बतौर आलराउंडर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शिवम दुबे और अक्षर पटेल को शामिल किया है. वहीं उन्होंने बतौर स्पिनर टीम इंडिया में कुलदीप यादव के अनुभव के साथ जाने का फैसला किया है, जबकि बतौर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में काफी लंबे समय बाद वापसी हुई है. वहीं दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम में बतौर तेज गेंदबाज प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को मौका दिया है.
दिनेश कार्तिक की चुनी हुई Team India की प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
