Posted inन्यूज, बिहार, मनोरंजन

छठ से पहले खेसारी लाल यादव ने सरकार के सामने जोड़ दिए हाथ! बोले- थोड़ा सा हम बिहारियों का ध्यान रख लीजिए, आखिर क्यों छलका दर्द?

Khesari Lal Yadav
News on WhatsAppJoin Now

छठ महापर्व से पहले भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने बिहार और केंद्र सरकार से ऐसी अपील की है, जिसकी चर्चा हो रही है। उन्होंने बिहार से बाहर रहने वाले लाखों प्रवासियों की परेशानी को उठाते हुए सरकार से विशेष ट्रेनें चलाने की मांग की है। खेसारी का कहना है कि छठ पर हर बिहारी अपने गांव और परिवार के पास पहुंचना चाहता है, लेकिन ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहे और हवाई जहाज का किराया आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है।

खेसारी लाल यादव ने वीडियो शेयर कर लगाई गुहार

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने भारत सरकार और बिहार सरकार से छठ के मौके पर लोगों की घर वापसी आसान बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी के बहुत से लोग रोजगार के लिए पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, कोलकाता, गुजरात और मुंबई जैसे शहरों में रहते हैं। छठ के समय हर कोई अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए गांव लौटना चाहता है, लेकिन टिकटों की परेशानी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।

40-50 हजार रुपये तक पहुंच गया फ्लाइट का किराया

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने बताया कि त्योहार के समय हवाई जहाज का किराया 35 हजार से 50 हजार रुपये तक पहुंच रहा है। वहीं, ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए घर लौटना बेहद कठिन हो जाता है।

उन्होंने कहा कि वह एयरलाइन कंपनियों से कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि उनका अपना कारोबार है। लेकिन सरकार और रेलवे से उनकी गुजारिश है कि इस समस्या का समाधान निकाला जाए।

हर बड़े शहर से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने केंद्र और बिहार सरकार से अपील की कि पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और मुंबई जैसे बड़े शहरों से बिहार, यूपी और झारखंड के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएं। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “थोड़ा सा हम बिहारियों का ध्यान रख लीजिए।

” खेसारी के मुताबिक, छठ पूजा बिहारियों के लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि उनकी आस्था और भावनाओं से जुड़ा महापर्व है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इस अपील के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब देखना होगा कि सरकार और रेलवे की ओर से प्रवासियों की घर वापसी को आसान बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

ALSO READ : ‘नंगा कर देती…’ माही विज के बयान पर लव गिल की मां का फूटा गुस्सा, नेशनल टीवी पर हुई फजीहत तो एक्ट्रेस ने दी शो छोड़ने की धमकी!

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...