Posted inक्रिकेट, न्यूज

‘नंगा कर देती…’ माही विज के बयान पर लव गिल की मां का फूटा गुस्सा, नेशनल टीवी पर हुई फजीहत तो एक्ट्रेस ने दी शो छोड़ने की धमकी!

Mahhi Vij
News on WhatsAppJoin Now

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बार विवाद के केंद्र में टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) हैं। लव गिल (Love Gill) की मां ने फैमिली मैसेज के दौरान माही के पुराने बयान पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एक्ट्रेस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मां का मैसेज सुनने के बाद माही भावुक हो गईं और रोते हुए शो छोड़ने तक की बात कह दी। अब इस पूरे मामले ने दर्शकों के बीच नई बहस छेड़ दी है।

लव गिल की मां ने माही विज को क्यों लगाई फटकार?

दरअसल, बिग बॉस 20 के दिवाली स्पेशल वीक में कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार के सदस्यों के ऑडियो मैसेज सुनने का मौका मिला। इसी दौरान लव गिल की मां का संदेश घर में सुनाया गया। मैसेज में उन्होंने माही विज के पुराने बयान पर नाराजगी जताई। लव की मां ने कहा कि माही उनकी उम्र की हैं और उन्हें किसी के बारे में बोलने से पहले सोचना चाहिए था।

लव ने अपनी मां की बात का हिंदी में मतलब समझाते हुए बताया कि उन्होंने माही के पुराने बयान को लेकर आपत्ति जताई है। इस दौरान उन्होंने उस टिप्पणी का भी जिक्र किया, जिसमें माही विज (Mahhi Vij) ने कहा था कि अगर स्काउट (Scout) बीच में नहीं होता तो वह लव को नंगा कर देतीं।

माही विज ने आरोपों से किया इनकार, फिर फूट-फूटकर रोईं

लव की मां का मैसेज सुनकर माही विज (Mahhi Vij) हैरान रह गईं। उन्होंने इस आरोप को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। माही विज (Mahhi Vij) का कहना था कि उन्होंने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया था। इसके बाद माही काफी भावुक हो गईं। उन्होंने उदिति सिंह (Uditi Singh) और अरिश्फा खान (Arishfa Khan) से बातचीत के दौरान मेकर्स पर उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाया।

माही विज (Mahhi Vij)  ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि शो में सिर्फ उनकी बातें दिखाई जा रही हैं, जबकि दूसरे कंटेस्टेंट्स भी एक-दूसरे के बारे में काफी कुछ बोलते हैं। इसके बाद वह वॉशरूम में जाकर रोने लगीं।

माही ने दी शो छोड़ने की धमकी, बोलीं- मुझे पैसे भी नहीं चाहिए

इस पूरे विवाद के बाद माही विज (Mahhi Vij) ने साफ कहा कि अगर उन्हें इसी तरह दिखाया जाता रहा तो वह शो में आगे नहीं रहेंगी। उन्होंने गुस्से में कहा कि उन्हें पैसे भी नहीं चाहिए और वह अपनी इमेज खराब करने के लिए शो में नहीं आई हैं। माही के इस बयान के बाद अब दर्शकों की नजरें आने वाले वीकेंड का वार पर टिक गई हैं। पिछले सप्ताह भी सलमान खान (Salman Khan) ने माही विज (Mahhi Vij)  के गेम पर सवाल उठाते हुए उन्हें अपनी रणनीति सुधारने की सलाह दी थी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान इस नए विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या माही विज सच में बिग बॉस 20 का घर छोड़ने का फैसला करेंगी।

ALSO READ : भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर लगा बड़ा सवालिया निशान! अश्विन ने बताई करियर खत्म होने की वजह, शमी को लेकर कही ऐसी बात

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...