Gautam Gambhir: इंग्लैंड (England Cricket Team) के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि इंग्लैंड के खिलाफ यह तीसरा मैच भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का आखिरी वनडे मैच होगा। इस मैच के बाद रोहित शर्मा वनडे प्रारुप से भी सन्यास ले लेंगे।
बता दें कि रोहित शर्मा टी-20 और टेस्ट प्रारुप से पहले ही संन्यास ले चुके है। अब खबर आ्र रही है कि अब वह वनडे प्रारुप में भी टीम का साथ छोड़ने वाले है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर जो खबर वायरल हो रही है उसके बारे में जानकर आप भी हैरान होने वाले है कि ऐसा कैसे हो सकता है। तो आइए हम आपको भी उस वायरल खबर के बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।
रोहित नहीं बल्कि Gautam Gambhir की भारतीय टीम से होगी छुट्टी
दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच के बाद से सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि टीम मैनेजमेंट के द्वारा रोहित शर्मा का संन्यास करवाया जा रहा है और साल 2027 में होने वर्ल्ड कप के लिए भी रोहित शर्मा को नहीं चुना जा रहा है। जिस पर हाल ही में BCCI ने सफाई देते हुए कहा कि
“रोहित शर्मा के ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं हैं अगर वह भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं, तो वह खेल सकते हैं।”
इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप 2027 के लिए रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए अहम हिस्सा हैं। ऐसे में उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जाने वाला है। वह इस वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। BCCI ने कहा कि
“हम रोहित शर्मा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। वह टीम के लिए जो भी फैसला लेंगे वह हमें पूरी तरह से मंजूर होगा, हम उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाने वाले हैं।”
गंभीर के प्रदर्शन से नाखुश BCCI
भारतीय क्रिकेट टीम में जब से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने हेड कोच का पद संभाला है, तब से भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक देखने को मिला है। बीते समय में भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हो गई थी। इस सीरीज क बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की T20 सीरीज में भी भारतीय टीम ने एक भीज जीत हासिल नहीं की।
टीम के इस प्रदर्शन को देखने के बाद BCCI गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पर कई सवाल उठा रही है। इसी को देखते हुए BCCI गौतम गंभीर को किसी एक फॉर्मेट से भारतीय टीम की कोचिंग छीनने वाली है। ऐसे खबरों से पता चला है।
Gautam Gambhir की कोचिंग में WTC Final में नही पहुंची टीम इंडिया
इस सीरीज को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को समाप्त करने के बाद भारतीय टीम को श्रीलंका और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ टेस्ट सीरीज का आगाज करना है। ऐसे में भारतीय टीम इन दोनों देशों से टेस्ट सीरीज में हार जाती है तो यह भारतीय टीम के लिए दूसरी बार होगा जब वह WTC का फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के हेड कोच बनने से पहले भारतीय टीम ने साल 2023 में WTC फाइनल खेला था।
इसके पहले भी WTC फाइनल के मुकाबले खेले हैं, लेकिन गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम ने 2025 में WTC फाइनल नहीं खेला है। वही अगर अब टीम इस सीरीज में भी हार जाती है, तो यह दूसरी बार 2027 में होगा जब भारतीय टीम WTC फाइनल नही खेल पाएगी। ऐसे में अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड और श्रीलंका से सीरीज हार जाती है तो गंभीर (Gautam Gambhir) को उनके कोचिंग पद से BCCI छुट्टी कर सकती है।
