एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम (Team India) की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को सौंपी गई है, जबकि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) को उपकप्तान बनाया गया है। इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है।
वैभव सूर्यवंशी को भी मिली Team India में जगह
15 सदस्यीय टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का चयन सबसे ज्यादा चर्चा में है। कम उम्र में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत की टीम में लगातार अवसर मिल रहे हैं। एशियन गेम्स में उनका चयन भारतीय क्रिकेट में नई पीढ़ी को बढ़ावा देने की रणनीति का संकेत माना जा रहा है।
श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी
टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी श्रेयस अय्यर को दी गई है। तिलक वर्मा उनके डिप्टी होंगे। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ऑलराउंड विभाग में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे अनुभवी नाम भी मौजूद हैं।
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
सूर्या समेत कई बड़े नाम बाहर
इस टीम में सूर्यकुमार यादव समेत कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। इसके चलते सोशल मीडिया पर टीम चयन को लेकर चर्चा तेज है। हालांकि, एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम को भविष्य की तैयारियों और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देने के नजरिए से देखा जा रहा है।
भारतीय क्रिकेट के लिए एशियन गेम्स 2026 युवा प्रतिभाओं को बड़े मंच पर खुद को साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
ALSO READ: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, पहली बार इन खिलाड़ियों को मौका!
