Posted inक्रिकेट, न्यूज

एशिया कप 2027 के लिए एसीसी ने किया शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब और कहां होंगे इस बार के मुकाबले

Asia Cup 2027 Schedule
एशिया कप 2027 के लिए एसीसी ने किया शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब और कहां होंगे इस बार के मुकाबले
News on WhatsAppJoin Now

Asia Cup 2027: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) पर अभी हाल ही में टीम इंडिया (Team India) ने अपना कब्जा जमाया है, वो और बात है कि वो ट्रॉफी अभी पाकिस्तान के पास है. अब एक बार फिर एशिया कप के लिए एसीसी (ACC) ने शेड्यूल और वेन्यु का ऐलान कर दिया है. एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027) की तारीखों और वेन्यू को लेकर जानकारी सामने आई है. एशिया कप 2027 की मेजबानी इस बार बांग्लादेश को सौंपी गई है.

आईसीसी विश्व कप 2027 से ठीक पहले ये टूर्नामेंट 50 ओवरों के फ़ॉर्मेट में इस बार खेला जाएगा, लेकिन टूर्नामेंट की मेजबानी इस बार बांग्लादेश के हाथो में है, लेकिन भारतीय टीम क्या बांग्लादेश जाएगी या नही इस पर कोई अधिकारिक बयान नही आया है, पिछले साल से दोनों देशों के बीच तनातनी चल रही है.

Asia Cup 2027 का शेड्यूल आया सामने

एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027) इस बार 18 जून से 4 जुलाई के बीच होना प्रस्तावित है. यह एडिशन वनडे फॉर्मेट में होगा यानी 50 ओवर के मुकाबले होंगे. एशिया कप का आयोजन उस साल होने वाले विश्व कप के फ़ॉर्मेट के आधार पर होता है. पहले ये टूर्नामेंट 50 ओवर के फ़ॉर्मेट में ही खेला जाता था, लेकिन 16 से एशिया कप के फॉर्मेट के आईसीसी वर्ल्ड कप के अनुरूप रखा जाता है.

एशिया कप 2025 जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया था वो टी20 फ़ॉर्मेट में खेला गया था. भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपने नाम किया था, टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में तिलक वर्मा की बदौलत पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी.

अब अगला विश्व कप 2027 में 50 ओवर फ़ॉर्मेट में खेला जाना है, ऐसे में इस बार ये टूर्नामेंट 50 ओवर के फ़ॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमे अगर टीम इंडिया हिस्सा लेती है, तो इस टूर्नामेंट में आखिरी बार विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते नजर आ सकते हैं.

बांग्लादेश के इन ग्राउंड पर खेले जा सकते हैं एशिया कप 2027 के मुकाबले

एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027) के मैचों के लिए मीरपुर, चट्टोग्राम और सिलहट को वेन्यू के तौर चिन्हित किया गया है. इनके अलावा बोगुरा के शहीद चंदू स्टेडियम में भी मैच कराने की योजना है. लेकिन यह इस पर निर्भर करेगा कि टूर्नामेंट के आने तक क्या यह मैदान तैयार हो जाएगा.

एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने बांग्लादेश बोर्ड से हाल ही में वेन्यू को लेकर जानकारी मांगी थी. अगले कुछ दिन में इस बारे में एसीसी को जानकारी दी जाएगी.

ALSO READ: क्रिकेट जगत में छाया मातम, अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी रहे शापूर जादरान का भारत में निधन, राशिद और नबी का रोकर बुरा हाल

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...