Posted inक्रिकेट, न्यूज

U19 Asia Cup 2026 Prize Money: पाकिस्तान को हराते ही मालामाल हुई टीम इंडिया, खाली हाथ नही लौटा पाक, जानिए किसे मिला कितना

U19 Asia Cup 2026 Prize Money
पाकिस्तान को हराते ही मालामाल हुई टीम इंडिया, खाली हाथ नही लौटा पाक, जानिए किसे मिला कितना
News on WhatsAppJoin Now

भारत (Team India) ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल (U-19 Asia Cup 2026 Final) में पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय युवा टीम को ट्रॉफी के अलावा 15 हजार अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि भी मिली।

भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 14.13 लाख रुपये होती है। वहीं, फाइनल में हारने के बावजूद पाकिस्तान की टीम को भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ा। उपविजेता पाकिस्तान को 7,500 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 7 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली।

Team India को मिली 15 हजार डॉलर की इनामी राशि

अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम (Team India) को एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ओर से 15,000 डॉलर दिए गए। यह राशि पिछले साल के मुकाबले बढ़ाई नहीं गई है।

2025 में पाकिस्तान ने जब खिताब जीता था, तब उसे भी विजेता के तौर पर इतनी ही रकम मिली थी। इस बार भारत ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की और विजेता की इनामी राशि हासिल की।

पाकिस्तान को भी मिले 7,500 डॉलर

फाइनल में भारत (Team India) से हारने वाली पाकिस्तानी टीम को उपविजेता बनने पर 7,500 डॉलर की रकम मिली। भारतीय रुपये में इसकी कीमत करीब सात लाख रुपये से अधिक है। इस तरह चैंपियन भारत को पाकिस्तान की तुलना में दोगुनी इनामी राशि मिली।

आखिरी गेंद पर Team India ने जीता खिताब

ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 337 रन बनाए। उस्मान खान ने 107 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि अब्दुल कादिर ने 80 और फरहान यूसुफ ने 63 रन बनाए।

338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम एक समय मुश्किल में फंस गई थी। टीम ने 252 रन तक आठ विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मनाल चौहान और मोहित उलवा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत की वापसी कराई। मनाल ने 47 रन बनाए, जबकि मोहित 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर लौटे। आखिरी गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने भारत को चैंपियन बना दिया।

आर्यवीर सहवाग बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

भारतीय बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने पांच मैचों में 361 रन बनाए। वहीं, फाइनल में निर्णायक पारी खेलने वाले मोहित उलवा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

इस जीत के साथ भारत ने अपना नौवां अंडर-19 एशिया कप खिताब जीता और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की।

ALSO READ: ‘ओह यार क्या मैच था!’ भारत के चैंपियन बनते ही वैभव सूर्यवंशी ने आर्यवीर सहवाग के लिए कही दिल छूने वाली बात

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...