Posted inक्रिकेट, न्यूज

‘ओह यार क्या मैच था!’ भारत के चैंपियन बनते ही वैभव सूर्यवंशी ने आर्यवीर सहवाग के लिए कही दिल छूने वाली बात

Vaibhav Sooryavanshi on Aaryavir Sehwag
'ओह यार क्या मैच था!' भारत के चैंपियन बनते ही वैभव सूर्यवंशी ने आर्यवीर सहवाग के लिए कही दिल छूने वाली बात
News on WhatsAppJoin Now

Vaibhav Sooryavanshi: अंडर-19 एशिया कप 2026 (U-19 Asia Cup 2026) का खिताब जीतने के बाद भारतीय युवा क्रिकेटरों पर बधाइयों की बरसात हो रही है। पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के खिलाफ फाइनल में आखिरी गेंद पर एक विकेट से मिली रोमांचक जीत ने पूरी टीम को सुर्खियों में ला दिया है। इस बीच युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने भी एक खास खिलाड़ी की तारीफ की है।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) के बेटे आर्यवीर सहवाग (Aryavir Sehwag) के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की और उन्हें ‘स्टार बॉय’ बताया।

Vaibhav Sooryavanshi ने आर्यवीर सहवाग के लिए क्या लिखा?

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अंडर-19 एशिया कप के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची का स्क्रीनशॉट साझा किया। इस सूची में आर्यवीर सहवाग सबसे ऊपर नजर आए। वैभव ने उन्हें टैग करते हुए लिखा, ‘Star boiiiiii’। उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों युवा खिलाड़ियों की चर्चा होने लगी।

Vaibhav Sooryavanshi Aaryavir Sehwag
Vaibhav Sooryavanshi Aaryavir Sehwag

पूरे टूर्नामेंट में आर्यवीर का बल्ला बोला

आर्यवीर सहवाग ने इस टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच पारियों में कुल 361 रन बनाए और प्रतियोगिता के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी आर्यवीर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 61 गेंदों पर 58 रन बनाए और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ मिलकर भारतीय पारी को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई। आर्यवीर की पारी में नौ चौके शामिल रहे।

आखिरी गेंद पर भारत ने जीता खिताब

फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम एक समय 252 रन पर आठ विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। इसके बाद मनाल चौहान और मोहित उलवा ने शानदार साझेदारी कर मुकाबले का रुख बदल दिया। मनाल ने 47 रन बनाए, जबकि मोहित 49 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मोहित ने भारत को एक विकेट से जीत दिलाई।

भारत ने इस जीत के साथ रिकॉर्ड नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। आर्यवीर के प्रदर्शन और वैभव की तारीफ ने इस जीत के जश्न को सोशल मीडिया पर और खास बना दिया।

ALSO READ: IND vs PAK: आखिरी ओवर के हीरो मोहित उलवा ने खुद को नही बल्कि इन 2 खिलाड़ियों को दिया भारत की जीत का पूरा श्रेय

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...