Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs PAK: टॉस हारते ही हरमनप्रीत कौर ने खेला बड़ा दांव देखते रह गई फातिमा सना, इन 11 खिलाड़ियों को दिया मौका

Asia Cup 2026 IND vs PAK
Team India: टॉस हारते ही हरमनप्रीत कौर ने खेला बड़ा दांव देखते रह गई फातिमा सना, इन 11 खिलाड़ियों को दिया मौका
News on WhatsAppJoin Now

महिला एशिया कप 2026 (Asia Cup 2026) में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) से होना है. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम (Team India) ने अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर ली है. वहीं पाकिस्तान के हालत खराब हैं. एशिया कप 2026 का ये 9वां मैच है. ये मैच पाकिस्तान के लिहाज से जीतना बेहद जरूरी है.

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो चूका है. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम (Team India) पहले गेंदबाजी करने मैदान में उतरने वाली है.

हरमनप्रीत कौर ने टॉस हारने के बाद कही ये बात

भारतीय (Team India) कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के बाद कहा कि

“अच्छा है कि हमें लक्ष्य का पीछा करने का मौका मिला है. कप्तान के तौर पर अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना मेरे लिए बहुत खास और बड़ी उपलब्धि है. सबसे जरूरी बात यही है कि मैं इस सफर का आनंद लेती रहूं. अब हमारी कोशिश होगी कि विपक्षी टीम को ज्यादा बड़ा स्कोर न बनाने दें. इस मुकाबले के लिए हम पिछली मैच वाली ही टीम के साथ मैदान पर उतर रहे हैं.”

वहीं पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने कहा कि

“हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, क्योंकि हम यहाँ अधिकतम स्कोर बनाना चाहते हैं.”

वहीं पाकिस्तानी कप्तान से जब पूछा गया कि क्या पिछले मैच का इस फैसले पर कोई असर पड़ा? तो फातिमा सना ने कहा कि

“हाँ, क्योंकि हम जानते हैं कि हमारी गेंदबाजी अच्छी है, इसलिए हम उन्हें रोकने की कोशिश करेंगे.”

फातिमा सना से जब पूछा गया कि आपने बल्लेबाजी में आई अस्थिरता को कैसे दूर किया? इस पर उन्होंने कहा कि

“हमने टीम के साथ अच्छी बातचीत की और हम पिच के अनुसार ही खेलना चाहते हैं.”

फातिमा सना से जब पूछा गया कि आपने टीम में कोई बदलाव किया है, तो उन्होंने कहा कि

“नहीं, हमारी टीम वही है.”

एशिया कप 2026 के 9वें मैच के लिए Team India और पाकिस्तान की टीम

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन)

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन)

मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.

ALSO READ: एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया घोषित, तिलक वर्मा बने उपकप्तान, सूर्या समेत ये 4 दिग्गज बाहर

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...