Arshdeep Singh: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की टीम के बीच कल रात 5वां और अंतिम टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में खेला गया, भारतीय टीम (Team India) ने टॉस जीता और ईशान किशन (Ishan Kishan) के शतक एवं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के अर्द्धशतक की बदौलत 271 रन बनाए, वहीं इसके बाद जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो कीवी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया.
फिन एलेन (Finn Allen) ने अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को आड़े हाथो लिया और 2 ओवरों में 40 रन ठोक डाले. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने वापसी की, उन्होंने अपने अंतिम 2 ओवरों में 4 विकेट झटके, वहीं पुरे स्पेल में 5 विकेट अपने नाम किया.
Arshdeep Singh ने बताया अपनी शानदार वापसी का राज
अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने पहले 2 ओवरों में 40 रन खर्च कर डाले थे, जिसके बाद तीसरे और चौथे ओवर में उन्होंने वापसी की और सिर्फ 2 ओवरों में 11 रन देकर 4 विकेट झटके, इसके बारे में बात करते हुए अर्शदीप सिंह ने कहा कि
“हाँ, मेरे लिए भी यह एक बेहतरीन सीख थी – खेल पर ध्यान केंद्रित रखना और अतीत या पहले स्पेल में जो हुआ उसके बारे में न सोचना. कोचिंग स्टाफ का यही संदेश था, मैं बस वर्तमान में रहना चाहता था और जो मेरे सामने था वही करना चाहता था.”
अर्शदीप सिंह ने मैदान पर अपनी कूलनेश का राज बताते हुए कहा कि
“कैमरे के सामने मैं शांत दिखता हूँ – दबाव तो मुझ पर भी होता है. हाल ही में, मै काफी ज्यादा रन लुटा रहा था, इसलिए मैं मोर्ने के साथ मिलकर इस पर काम करने की कोशिश कर रहा हूँ और टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहता हूँ.”
वहीं अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज फिन एलेन की तारीफ़ करते हुए कहा कि
“फिन ने जो शॉट खेले, मुझे वे पसंद आए, लेकिन हाँ, मुझे लगता है कि विकेट के हिसाब से हम थोड़ी बेहतर योजना बना सकते थे. 250 से अधिक रनों का पीछा करते हुए, वे हमेशा आक्रामक होने वाले थे. हम थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे, लेकिन योजना यही थी कि वर्तमान में रहें और इसका आनंद लें.”
पावरप्ले के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव की इस बात ने पलट दिया मैच
पॉवरप्ले में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत पर दबाव बना रखा था, जिसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पूरी टीम से कुछ ऐसी बात कही कि पूरा मैच पलट गया, इसके बारे में बात करते हुए अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने काह कि
“इसमें कोई राज़ नहीं है. उन्होंने जो कुछ कहा वो बॉडी लैंग्वेज के बारे में थी- उन्होंने कहा कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और उन्हें 180 या 190 रनों के आसपास रोकने की कोशिस करेंगे. न्यूजीलैंड ने बहुत अच्छा खेला और ढेर सारे रन बनाए, लेकिन अंत में जीत हासिल करने से हम खुश हैं.”
अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) से जब पूछा गया क्या टीम को विश्व कप से पहले अपनी स्थिति का पता है? तो इस पर भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि
“हां, सभी खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन से हम काफी खुश हैं, लेकिन अभी तक हमारा टीम गेम पूरी तरह से सफल नहीं हुआ है, सभी विभागों में हमारा तालमेल एक जैसा नहीं है. यह भी एक अच्छा संकेत है, क्योंकि उम्मीद है कि विश्व कप में खेल के तीनों पहलू एक साथ मिलकर एक शानदार प्रदर्शन करेंगे.”
