Abhishek Sharma: भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई, इस सीरीज को भारत (Team India) ने आसानी से जीता और सभी 3 मैच अपने नाम किए. भारत की जीत में सबसे बड़ी भूमिका युवा खिलाड़ियों की रही. इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सबसे ज्यादा 151 रन बनाए, जबकि सबसे ज्यादा विकेट मयंक यादव (Mayank Yadav) ने लिए, उन्होंने 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.
हालांकि इस सीरीज में एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा, जिसका बल्ला पूरी सीरीज में खामोश ही रहा है. हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो कोई और नही बल्कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) हैं, जिनके बल्ले से इस पूरी सीरीज में रन नही निकले हैं, हर मैच में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने उन्हें अपना शिकार बनाया है.
Abhishek Sharma लगातार 6 पारियों में हुए फ्लॉप
साल 2026 अब तक टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के लिए अच्छा नहीं गया है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले को छोड़कर अभिषेक के बल्ले से रन नहीं आया था. उसके बाद उन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले 2-2 मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. जिसके बाद सभी को उम्मीद थी कि उनकी फॉर्म लौट आई.
हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच के बाद से अब तक 6 लगातार पारियों में अभिषेक शर्मा फेल हुए हैं. इन 6 पारियों में अब तक अभिषेक ने सिर्फ 40 रन बनाए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में तो अभिषेक तीनों ही पारियों में तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी का ही शिकार बने हैं.
अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टीम इंडिया में मौका
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीत के बाद अब टीम इंडिया को अगली टी20 सीरीज एशियन गेम्स 2026 में खेलनी है. भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं. भारत के पास वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक इन्फॉर्म ओपनर है, जिसके बल्ले से पिछले 3 पारियों में 151 रन निकले हैं.
ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर एक कठोर फैसला लेते हुए अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया से बाहर कर उनकी जगह पर संजू सैमसन को बतौर ओपनर एक बार फिर शामिल कर सकते हैं.
