भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच कल रात तीसरा टी20 मैच खेला गया, जहां सिकंदर रजा (Sikandar Raza) की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम (Zimbabwe National Cricket Team) को एक बार फिर शिकस्त का सामना करना पड़ा. सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम को पहले टी20 मैच में 7 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरे टी20 मैच को टीम इंडिया (Team India) ने 90 रनों से जीता.
वहीं अब तीसरे टी20 मैच को भारतीय टीम ने 35 रनों से जीता और सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया. भारत से मिली शिकस्त के बाद कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने इस शिकस्त पर बात की और भारत के तारीफों के पूल बांधे हैं.
Sikandar Raza ने भारत के तारीफों के बांधे पूल
भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज के तीनों मैच हारने के बाद सिकंदर रजा ने कहा कि
“हम काफी शुक्रगुजार हैं कि टीम इंडिया के खिलाड़ी खेलने आए. बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने से पता चलता है कि हमारा खेल अभी किस स्तर पर है. इससे काफी आत्मविश्वास बढ़ता है.”
भारतीय टीम ने इस तीसरे मैच को वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव के बदौलत जीता. वैभव सूर्यवंशी ने जहां इस मैच में 81 रनों की पारी खेली, वहीं मयंक यादव ने घातक गेंदबाजी की और 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 151 रन बनाए, वहीं मयंक यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके.
Sikandar Raza ने जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड का किया शुक्रगुजार
सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने भारत के साथ सीरीज के बाद अपने क्रिकेट बोर्ड का शुक्रिया किया है. सिकंदर रजा ने कहा कि
“सच कहूँ तो, ऐसी कई बातें हैं. सबसे पहले, मैं ज़िम्बाब्वे क्रिकेट की तारीफ़ करना चाहूँगा कि उन्होंने इन मैचों का आयोजन किया, क्योंकि अगर कोई देश दुनिया की टॉप टीमों के ख़िलाफ़ नहीं खेलता, तो वह तरक्की नहीं कर सकता और मुझे लगता है कि जब सभी देश अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, तो वर्ल्ड क्रिकेट और भी बेहतर हो जाता है. इसलिए, इस सीरीज़ से मिली सीख हमें टॉप टीमों और थोड़ी कम रैंकिंग वाली टीमों के बीच के अंतर को कम करने में निश्चित रूप से मदद करेगी, क्योंकि मुझे लगता है कि जब हर कोई बहुत अच्छा खेलता है, तो क्रिकेट ज़्यादा मज़ेदार होता है और हमारे लिए, सबसे बड़ी सीख वह अनुभव है जो हमें मिला है.”
