Placeholder canvas

रेखा के पीछे अमिताभ बच्चन ही नही, 3 शादियां और दो तलाक होने के बाद भी हमेशा से रेखा के दीवाना था ये एक्टर!

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा(Rekha) अपनी खूबसूरती और अभिनय की वजह से जानी जाती हैं। वह इतनी खूबसूरत है कि बॉलीवुड की यंग हसीनाओं को मात देती हैं। रेखा जितनी सुंदर साड़ी में लगती हैं उतनी ही गहरी उनके जीवन के राज हैं।

उन्हें कई बार प्यार हुआ लेकिन अभी तक वह सिंगल है। एक्ट्रेस के ऑनस्क्रीन पति अमिताभ बच्चन के अलावा किसी के साथ उनकी  जोड़ी पसंद नहीं आई और अगर फैंस को उनके अलावा किसी के साथ जोड़ी पसंद आई तो वह विनोद मेहरा के साथ पसंद आई।

खबरों की मानें तो विनोद मेहरा रेखा से बेपनाह इश्क करते थे। लेकिन इन दोनों का रिश्ता नहीं चल सका। हालांकि एक चैट शो में रेखा ने इस बात को अफवाह बताया था।

विनोद मेहरा के साथ रिश्ते को रेखा ने बताया अफवाह

रेखा की जीवन के बारे में कई कहानियां सुनने को मिलती हैं और सबसे ज्यादा उनकी प्रेम कहानी चर्चा में रहती है। रेखा और अमिताभ बच्चन का नाम बहुत जुड़ता था क्योंकि यह दोनों बहुत सारी फिल्म में एक साथ काम किए और ऑनस्क्रीन फैंस ने बहुत पसंद करते थे। मीडिया  रिपोर्ट में रेखा विनोद मेहरा की शादी की बात बताई गई।

सिमी ग्रेवाल(Simi Garewal) के शो में रेखा ने खबरों को अफवाह बताया

बता दें कि 2004 में सिमी ग्रेवाल के शो रेखा का नाम विनोद मेहरा और अपने रिश्ते को लेकर बात की और उन्होंने कहा कि हम लोग बस एक दोस्त हैं। जब सिमी ने रेखा से पूछा कि 1973 में विनोद मेहरा से आपने शादी की थी और लगभग 2 महीने शादी कर के साथ ही रहे। तब रेखा ने कहा कि बिल्कुल भी नहीं और यह अफवाह है। फारूक अब्दुल्ला से मेरी शादी हुई थी क्या आप इसको मान सकती हैं। कोई भी कुछ भी कह सकता है। वह मेरे अच्छे दोस्त हैं और मेरे काफी करीबी रहे

 तबस्सुम ने बताया राज

बता दें कि विनोद मेहरा की करीबी दोस्त तबस्सुम ने अपने चैट शो में विनोद और रेखा के रिश्ते के बारे में बात की उन्होंने कहा कि विनोद रेखा की कभी शादी हुई नहीं लेकिन दोनों करीब जरूर आए थे शादी भी करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ विनोद मेहरा ने तीन शादियां की थी लेकिन वह रेखा से ही प्यार करते थे और उनसे भी शादी करना चाहते थे।

ये भी पढ़ें-रेखा को खूबसूरती के मामले में जबरदस्त टक्कर देती हैं उनकी बहन राधा, तस्वीरें देख मचल उठेगा दिल