Placeholder canvas

सुनील शेट्टी से भी ज्यादा कमाती हैं उनकी पत्नी, लोग कहते हैं ‘लेडी अंबानी’ जाने क्या करती हैं काम

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपने एक्शन रोल की वजह से जाने जाते हैं।  उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। साल 2000 में आई फिल्म धड़कन, हेरा फेरी और साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म मोहरा और 1992 में बलवान उसके बाद 1997 में आई फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

इस फिल्म को लोग आज भी उतना ही पसंद करते हैं, जितना उस वक्त करते थे। इसके बाद सुनील शेट्टी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह आगे बढ़ते चले गए। अब एक्टर अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं। सिर्फ सुनील शेट्टी ही नहीं बल्कि उनकी वाइफ भी अपने करियर में बहुत सफलता हासिल कर चुकी हैं और वह उनसे भी ज्यादा पैसे कमाती हैं।

सुनील शेट्टी की वाइफ को कहा जाता है लेडी अंबानी

बता दें कि सुनील शेट्टी की वाइफ इतना ज्यादा पैसा कमाती हैं कि उन्हें लेडी अंबानी के नाम से जाना जाता है, उनका असली नाम माना शेट्टी हैं। वह एक सक्सेसफुल बिजनेवुमन हैं। सुनील शेट्टी जब अपने करियर को बना रहे थे, उस वक्त उनकी वाइफ पूरी फैमिली की जिम्मेदारी को निभा रहीं थीं। और वह आज सफलता की ऊंचाइयों पर हैं।

ये भी पढ़ें-शादीशुदा इस एक्टर पर आया शाहरुख खान की बेटी सुहाना का दिल, बनाना चाहती हैं सम्बंध

सुनील शेट्टी की वाइफ करती हैं यह काम

बता दें कि सुनील शेट्टी की वाइफ रियल एस्टेट बिजनेस करती हैं। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए एक प्रोजेक्ट को शुरू किया जिसका नाम था S2 है। उन्होंने अपने पहले प्रोजेक्ट में 21 लग्जरी विला बनाए थे और उसको अच्छे दामों में बेचा था। वह सिर्फ यही काम नहीं करती बल्कि उनका एक और काम है लाइफ़स्टाइल स्टोर का।

इस स्टोर में वह सजावट से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी के सारे सामान आसानी से मिल जाते हैं। यही नहीं वह एक सोशल वर्कर भी हैं और सेव द चिल्ड्रन इंडिया नाम की एक संस्था से जुड़ी हुई हैं। खबरों की माने तो सुनील शेट्टी की कमाई 100 करोड़ रुपए की है।  उनके पास एक फ्लैट है, जो कि बहुत अच्छे लोकेशन पर है उनके पास महंगी-महंगी गाड़ी और मोटरसाइकिल का कलेक्शन है।

ये भी पढ़ें-अर्श से फर्श पर आ गए ये 5 बॉलीवुड सितारें, इन गलतियों से ख़त्म हुआ करियर