MS DHONI

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि इस बार वह अपने खेल को लेकर नहीं बल्कि अपनी वाइफ की वजह से चर्चा में हैं। उनके घर के एक नन्हा मेहमान आया है। जिसके बारे में जानकारी उनकी वाइफ साक्षी ने दी है। हाल में साक्षी ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपने घोड़े से मिलवाया, जिसका नाम चेतक है।

वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा चेतक हमारे घर में आपका स्वागत है। साक्षी ने लिखा कि आप एक सच्चे जेंटलमैन हैं। उन्होंने लिखा कि आपका अपने परिवार में हम स्वागत करते हैं।

एम एस धोनी के घर आया मेहमान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल की वजह से पूरे विश्व में जाने जाते हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में बने रहते हैं उनकी वाइफ साक्षी धोनी बहुत ही खूबसूरत हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी से शादी कर ली उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम जीवा है।

ALSO READ:केन विलियमसन को सनराइजर्स हैदराबाद ने क्यों किया है बाहर, अब सामने आई असली वजह, जानिए

साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से संयास लेने के बाद अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना शुरू कर दिया है। अक्सर  वह अपनी वाइफ और बेटी के साथ कहीं ना कहीं घूमने जाते रहते हैं। उनके साथ टाइम स्पेंड करते हैं।

साक्षी ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनके घर नन्हा मेहमान आया है, जिसका नाम चेतक है। साक्षी और धोनी दोनों को ही जानवरों से बहुत प्यार है और उन्होंने अपने घर में एक नये मेहमान को लाया है। जिसका नाम चेतक है। साक्षी ने चेतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए खुशी जताई है ।उन्होंने कहा कि आपका हमारे घर में स्वागत है चेतक।

ALSO READ: रातों-रात स्टार बनी रानू मंडल एक बार फिर अपने पुराने घर में रहने को मजबूर हैं, वजह जानकर होगी हैरानी

Published on November 16, 2022 10:07 pm