बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर शक्ति कपूर की बेटी हैं और किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्हें अपनी एक्टिंग से और खूबसूरती के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। श्रद्धा के पापा शक्ति फिल्मों में विलेन का रोल प्ले करते थे। लोग उनके अभिनय को बहुत पसंद करते थे।
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी क्यूट स्माइल की लोग दीवाने हैं। श्रद्धा को चाहने वालों की संख्या लाखों में है, लेकिन श्रद्धा भी कई लोगों के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।
आदित्य राय कपूर
फिल्म आशिकी में श्रद्धा कपूर आदित्य राय कपूर के साथ नजर आई थीं, जिसके बाद इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। लेकिन इनका रिश्ता चल नहीं पाया और इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।
रोहण श्रेष्ठ
इस लिस्ट में दूसरा नाम रोहन श्रेष्ठ का है। खबरों की माने तो श्रद्धा कपूर रोहण श्रेष्ठ को डेट कर रही थी। और वह काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे। इन दोनों को कई बार साथ में इस स्पॉट किया गया था।
इतना ही नहीं यह दोनों अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया करते थे जो काफी वायरल होती थी। लेकिन दोनों के बीच बहुत जल्दी दूरियां बढ़ने लगी और इनका ब्रेकअप हो गया।
फरहान अख्तर
श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के बीच की नजदीकियों की खबर तेजी से बढ़ रही थी। हालांकि फरहान 34 साल के हैं। श्रद्धा उनसे उम्र में काफी छोटी है फिर भी इन दोनों के रिश्ते की खबरें तेजी से फैल रही थी। हालांकि श्रद्धा के पापा शक्ति ने कभी इस रिलेशनशिप को महत्व नही दिया।
श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी ने इन दोनों को मिलने से मना कर दिया। लेकिन इन सबके बावजूद श्रद्धा और वो मिलते रहे। हालांकि शक्ति कपूर ने इन सारी बातों को अफवाह बताया है।
ये भी पढ़ें-अजय देवगन ने शेयर किया अपनी पत्नी का व्हाट्सएप नंबर, अब हुआ ये बड़ा खुलासा