क्रिकेट के खेल का इतिहास बेहद लंबा और दिलचस्प है। सालों साल बीतते गए और इस खेल को खेलने का अंदाज बदलता गया। टेस्ट क्रिकेट से वनडे क्रिकेट और फिर टी20 क्रिकेट, सब प्रारूप में दुनिया ने नए-नए रिकॉर्ड बनते देखे। लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी रहे जो कभी नहीं टूट पाए।
सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड बना 19वीं सदी में
क्रिकेट में सबने महेंद्र सिंह धोनी, क्रिस गेल, युवराज सिंह और शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ियों को लंबे छक्के मरते देखा है। लेकिन सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड इनके नाम आज तक नही है। क्रिकेट के इतिहास में अबतक लाखों सिक्स लगाए जा चुके हैं।
लेकिन अबतक कोई भी बल्लेबाज सबसे लंबा सिक्स मारने का 100 सालों से भी पुराना रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रहा है। क्रिकेट में सबसे लंबा सिक्स जड़ने का रिकॉर्ड Albert Trott के नाम है। उन्होंने 19 वीं सदी में लॉर्ड्स के मैदान में 164 मीटर लंबा छक्का लगाया था।
ये छक्का इतना लंबा था कि गेंद लॉर्ड्स के मैदान को पार कर बाहर चली गई थी। अल्बर्ट ने इंग्लैंड के मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये शॉट लगाया था।
बेहद खास रहा था रिकॉर्ड
अल्बर्ट पेशे से हरफनमौला खिलाड़ी थे। गेंदबाज उनके सामने गेंदबाजी करने से डरते थे। उन्होंने अपने करियर में 375 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 10,696 रन बनाने के साथ 1,674 विकेट भी हासिल किये थे।
इस दिगाज खिलाड़ी का अंत बेहद दुखद रहा था। सिर्फ 41 साल की उम्र में अल्बर्ट ट्रॉट ने पैसों की कमी के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
इसके अलावा 21वी सदी में सबसे ज्यादा लंबाई वाला सिक्स मारने का रिकॉर्ड आया पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बल्ले से, जिन्होंने साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 158 मीटर लंबा छक्का मारा था।
ALSO READ: ये है क्रिकेट जगत के टॉप 10 कमेंटेटर, एक मैच की लेते है इतनी मोटी सैलरी, कीमत जान हो जायेंगे हैरान