Placeholder canvas

MS Dhoni की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका थी बेहद खूबसूरत, सामने आई तस्वीर, इस वजह से छूट गया माही का साथ

by RAHUL MISHRA
MS Dhoni की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका थी बेहद खूबसूरत, सामने आई तस्वीर, इस वजह से छूट गया माही का साथ

क्रिकेट जगत में सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बहुत सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिसकी वजह से उन पर एक फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी बनाई गई थी। फिल्म को लोगों ने बहुत प्यार दिया था। इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी की पर्सनल लाइफ के बारे में भी बहुत सी चीजें बताई गई हैं। इसी के साथ साथ उनकी लव लाइफ के बारे में भी फिल्म में चर्चा की गई है। क्या आपको पता है कि MS Dhoni की पहले भी एक गर्लफ्रैंड थी, जिसकी मौत एक कार एक्सीडेंट के दौरान हो गई थी। आइए उनकी लव लाइफ के बारे में जानते हैं…

Dhoni के जीवन को दर्शाती है फिल्म

MS Dhoni

धोनी के जीवन के बारे में फिल्म में बताया गया है और उनके पूरे जीवन का वर्णन एक फिल्म के माध्यम से किया गया है। भारतीय टीम में अपने जुनून की वजह से वह जगह बनाने में सफल रहे। इस फिल्म में धोनी के खेल से लेकर उनके जीवन तक की सारी घटनाओं को दिखाया गया।

प्रियंका झा

उनके जीवन के बदलाव में एक घटना का बहुत बड़ा हाथ रहा,जिसकी वजह से यह फिल्म बहुत कामयाब हुई और वह घटना थी उनकी पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका के कार एक्सीडेंट से मौत हो जाना। इससे पहले धोनी के फैंस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी,लेकिन जिन्होंने इस फिल्म को देखा तो उनको इसके पीछे छुपे राज के बारे में पता चला।

MS Dhoni प्रियंका झा
Dhoni की लाइफ में प्रियंका का बड़ा रोल था, जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी नहीं की थी और वह स्ट्रगल कर रहे थे, तब प्रियंका झा ने उनका साथ दिया था। फिल्म में धोनी के भारतीय टीम में चयन होने के बाद ही इन दोनों के प्यार को दिखाया गया है। धोनी और प्रियंका एक दूसरे के बहुत करीब थे और वह शादी भी करना चाहते थे, लेकिन दुर्घटना में प्रियंका की मौत हो गई और जब धोनी को यह बात पता चली, उस समय वह टूर से लौट कर आए थे, जिससे उनको बड़ा सदमा पहुंचा था। उनके करीबियों को तो यह लगने लगा था कि अब धोनी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे,लेकिन धोनी ने अपने जीवन की इस बड़ी दुर्घटना को अपने जीवन की ताकत बना लिया।

ALSO READ: IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के बीच नहीं चल रहा है सब कुछ ठीक, मिस्टर आईपीएल के इस ट्वीट ने किया इशारा

सामने आई प्रियंका की तस्वीर

PRIYANKA JHA AND MS DHONI

वैसे तो फिल्म में धोनी की गर्लफ्रेंड का रोल दिशा पाटनी ने निभाया था। इस फिल्म में दिशा को देख सभी लोग उनके दीवाने हो गए थे पर लोगों के मन में धोनी की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड को देखने की उम्मीदें भी जाग उठी। यहां देखें उनकी तस्वीर।

Read More –IPL 2022: CSK के पहले मैच में ही ये 3 विदेशी खिलाड़ी प्लेइंग XI में होंगे शामिल, दूसरा नंबर वाला धोनी का पसंदीदा

Published on October 21, 2022 10:33 pm

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00