Posted inक्रिकेट, न्यूज

9 चौके 11 छक्के अभिषेक शर्मा ने मात्र 35 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, प्लेयर ऑफ द मैच लेते हुए इन्हें दिया पूरा श्रेय

Abhishek Sharma Post Match Gambhir
9 चौके 11 छक्के अभिषेक शर्मा ने मात्र 35 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, प्लेयर ऑफ द मैच लेते हुए इन्हें दिया पूरा श्रेय
News on WhatsAppJoin Now

Abhishek Sharma: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज वेलिंगटन में खेला गया. भारतीय टीम (Team India) ने टॉस जीता, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket Team) पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 198 रन ही बना सकी. इसके बाद भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की बदौलत मैच को 14 वें ओवर में ही अपने नाम कर लिया.

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 113 रनों की तूफानी पारी खेली, उन्होंने 35 गेंदों में अपना शतक जड़ा. अभिषेक शर्मा को उनके तूफानी शतक की वजह से मिली जीत के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड लेते हुए उन्होंने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Abhishek Sharma ने इन्हें दिया अपनी तूफानी पारी का श्रेय

मैच जिताने वाली तूफानी पारी के बारे में बात करते हुए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने कहा कि

“मुझे लगता है कि इसकी रणनीति बहुत सरल थी. मैं और वैभव बस कुछ समय क्रीज पर बिताकर खेल का आनंद लेना चाहते थे, खासकर पावरप्ले में. जब हम फील्डिंग कर रहे थे, तब हमने अतिरिक्त उछाल के कारण पिच को भी थोड़ा परखा था. लेकिन मुझे लगा कि मैदान के आकार को देखते हुए हम पावरप्ले का फायदा उठा सकते हैं और गेंद की गति का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यही हमारी आसान रणनीति थी. इसके बाद, जिस तरह से वैभव ने पहले ओवर की शुरुआत की, वह वाकई शानदार था. हमारा लक्ष्य टीम के लिए गति और लय हासिल करना था और फिर उसी अंदाज में आगे बढ़ते रहना था.”

कोचिंग स्टाफ और कप्तान से स्वाभाविक खेल खेलने के लिए मिले आत्मविश्वास पर बात करते हुए भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि

“मेरा मानना है कि यह इतना आसान नहीं है, लेकिन इसके पीछे पर्दे के पीछे की गई तैयारी की अहम भूमिका होती है. मैं हमारे कोचों का विशेष रूप से जिक्र करना चाहूंगा, क्योंकि साइडआर्म से हमने काफी अभ्यास किया है. एक बल्लेबाज के तौर पर तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है. जब आप परिस्थितियों और मैदान के आकार को देखते हैं, तो ये चीजें हमेशा आपके दिमाग में रहती हैं. इसके साथ ही आपको गेंदबाजों को भी ध्यान में रखना होता है और उनकी गेंदबाजी के अनुसार शॉट खेलने होते हैं. मैं भी यही करता हूं. कल हमारा अभ्यास सत्र अच्छा रहा था और मैं उसका पूरा फायदा उठाना चाहता था. मैंने वही किया. मुझे लगता है कि मैंने इस पारी की कल्पना पहले ही कर ली थी और फिर वैसा ही हुआ.”

35 गेंदों में शतक ठोकने के बाद Abhishek Sharma ने युवराज सिंह के लिए कही ये बात

युवराज सिंह के उस सोशल मीडिया संदेश पर, जिसमें उन्होंने मजाक में कहा था कि मैं अब भी 12 गेंदों में अर्धशतक नहीं बना सकता. उस पर बात करते हुए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अपने गुरु युवराज सिंह की तारीफ़ की और कहा कि

“मैंने पहले भी इस बारे में बात की है. मुझे नहीं पता कि उस समय युवराज किस तरह की क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन 12 गेंदों में 50 रन बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं है. मेरा कहना है कि अगर कोई बल्लेबाज इस तरह खेलने की कोशिश करता है, तो उसके लिए यह बहुत मुश्किल होता है. आप मैदान पर जाकर हर बार 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सकते. ऐसा कभी-कभी ही होता है. लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर हम ऐसे व्यक्तिगत रिकॉर्ड हासिल करने के लिए नहीं खेलते. हमारा लक्ष्य हमेशा टीम को जीत दिलाना होता है, खासकर वैभव का भी यही लक्ष्य है. वह यहां मौजूद है. हमारी यही योजना थी और हम पूरी सीरीज में इसी सोच के साथ खेलना चाहते हैं. खुशी की बात है कि हमारी यह रणनीति सफल रही.”

ALSO READ: न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा का तूफान! 14 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, शिवम दुबे के नाम भी दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...