Placeholder canvas

ईशान किशन ने जीता दिल, मैच जीत कर मां-बाप को दिया सुनहरा गिफ्ट

क्रिकेट के मैदान पर खेल रहे खिलाड़ियों और उनकी प्रेमिकाओं के बारे में चर्चे अब साधारण बात हो गई है। लेकिन बिहार से संबंध रखने वाले ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के बाद अपने माता पिता के साथ कुछ किया जिससे ही देखते सभी की दुआओं का हिस्सा बन  गए।

मां-बाप के सामने खेली पारी

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन मिडिल ऑर्डर में बेहतरीन बल्लेबाजी क्रम के लिए जाने जाते हैं। भारतीय टीम में ऋषभ पंत की उपस्तिथि में किसी अन्य विकेटकीपर की जगह नहीं बनती है। इसलिए ईशान को बार बार भारतीय टीम में मौका देने की कोशिश की जा सकती है। मौका दिया जाएगा। ईशान लंबे लंबे छक्कों से पारी का रुख बदलने के लिए आईपीएल में मशहूर हैं। लेकिन तीसरे मैच में ईशान ने भारतीय टीम के साथ 21 गेंदों पर 29 रन जिसमे 6 छक्के भी शामिल है, बनाए।

उस मैच में खास बात ये रही कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन के माता-पिता भी कोलकाता के मैदान ईडन गार्डन कर मौजूद थे। जीत के बाद ईशान ने अपने मम्मी पापा का एक वीडियो और तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर साझा की। जिसके बाद भारतीय टीम के प्रसंशको ने ईशान को बहुत शुभकामनाएं दी। ईशान ने उस फोटो पर लिखा था। जिस पर मुंबई इंडियन के अकाउंट पर एक कमेंट किया है। जिसमे लिखा है कि यकीन है कि ईशान के माता-पिता को गर्व महसूस हुआ होगा।

ALSO READ: T20 WorldCup: रोहित की जगह किसने भेजा ईशान को ओपन करने, खुद बैटिंग कोच ने बताया किसने लिया ये गलत फैसला

बिहार से तालुक रखते है ईशान किशन

ईशान किशन

भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज ईशान किशन जोकि अपने खेल के साथ साथ अपनी स्टाइल, बाल और डांस के लिए भी जाने जाते है। ईशान किशन बिहार राज्य से संबंध रखते है। लेकिन अब वो अपने बिजी शेड्यूल के चलते बिहार जल्दी नहीं जा पाते है। अपने एक इंटरव्यू में ईशान ने कहा था कि वो अपने शुरुआती समय में बिहार में रहे हैं। लेकिन उसके बाद जब से उन्हें ज्यादा ट्रैवल करना पड़ता था तब से वो ज्यादा बिहार नही जा पाते है। बिहार के बेटे ईशान ने कहा कि वो यहां जाना चाहते हैं लेकिन बसी शेड्यूल के चलते नही जा सकते हैं। अभी मुंबई में ही रहते हैं।

मुंबई इंडियंस के खास खिलाड़ी

अंडर 19 विश्व कप के बाद जब ईशान किशन को आईपीएल की फ्रेंचाइजी के लिए चुना गया। तब वो मुंबई आकर पूरी सेट हो गए थे। बता दे, ईशान अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। मध्यक्रम में बल्लेबाजी हो या विकेट के पीछे विकेटकीपिंग ईशान दोनों में ही माहिर है। भारतीय टीम में वो बतौर बल्लेबाज ईशान अपनी जगह बना रहे है लेकिन विकेट कीपिंग में ईशान की जगह नहीं बन पा रही है।

ALSO READ: ICC T20 WC : न्यूजीलैंड से मैच के अंतिम रात को जमकर झूमे ‘लार्ड ठाकुर- ईशान किशन’, वायरल हुआ वीडियो