Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs WI: अकेले लड़े रोहित शर्मा और केएल राहुल, लेकिन गौतम गंभीर की इस गलती की वजह से भारत को 351 रन बनाने के बावजूद मिली हार

Team India West Indies IND vs WI
IND vs WI: अकेले लड़े रोहित शर्मा और केएल राहुल, लेकिन गौतम गंभीर की इस गलती की वजह से भारत को 351 रन बनाने के बावजूद मिली हार
News on WhatsAppJoin Now

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच चंडीगढ़ में खेला गया. भारतीय टीम (Team India) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ने जल्दी अपना विकेट गंवा दिया.

भारतीय टीम (Team India) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के 91 और केएल राहुल (KL Rahul) के शतक की बदौलत 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज (West Indies Cricket Team) ने शे होप के 162 रनों की बदौलत मैच को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया और भारत को 3 मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल हुई.

रोहित शर्मा और केएल राहुल के बदौलत Team India ने खड़ा किया विशाल स्कोर

टॉस जीतकर भारतीय टीम (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने, वहीं विराट कोहली खाता तक नही खोल सके. हालांकि इसके बाद रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच शतकीय साझेदारी हुई और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की, रोहित शर्मा के रूप में भारत का तीसरा विकेट गिरा, इस दौरान हिटमैन ने 85 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 91 रन बनाए.

वहीं ऋतुराज गायकवाड़ 69 गेंदों में 57 रन बनाए. इसके बाद केएल राहुल ने जिम्मेदारी संभाली और पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर भारत को 351 रनों तक पहुंचाया. भारत के लिए नमन धीर ने 30 रनों का योगदान दिया, जबकि केएल राहुल ने 87 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्के की मदद से 129 रन बनाए.

शे होप ने अकेले के दम पर Team India को दी शिकस्त

वेस्टइंडीज की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो जॉन कैंपबेल सिर्फ 10 रन बनाकर चलते बने, लेकिन इसके बाद शे होप और आमिर जांगू के बीच 109 रनों की साझेदारी हुई, आमिर जांगू 56 गेंदों में 67 रन बनाकर नॉटआउट हुए. वेस्टइंडीज के लिए रदरफोर्ड ने 25 गेंदों में 24 रन बनाए. वहीं कीमो पॉल ने 35 गेंदों में 44 रन बनाए.

हालांकि वेस्टइंडीज के लिए शे होप अकेले ही लड़ते रहे और अंत तक नाबाद रहकर अपनी टीम को जीत दिलाई. शे होप ने 143 गेंदों में 17 चौके और 3 छक्के की मदद से 162 रन बनाए.

भारतीय गेंदबाजों की खराब गेंदबाजी ने भारत का किया कबाड़ा

भारतीय कोच गौतम गंभीर अपने जिद की वजह से मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों को टीम इंडिया से दूर रखा है और युवा गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर रहे हैं, जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की गेंदबाजी पूरी तरह से एक्सपोज हुआ.

ALSO READ: अभिषेक और तिलक को नजरअंदाज कर श्रेयस अय्यर ने इस 1 खिलाड़ी को दिया भारत के गोल्ड मेडल जीतने का पूरा श्रेय

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...