Shreyas Iyer: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) से हुआ. भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को करारी शिकस्त दी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारत ने पाकिस्तान को हराया इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने इस पर बात की.
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने टीम की जमकर तारीफ़ की है. गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
कप्तान Shreyas Iyer हैं इस जीत से बेहद खुश
श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद कहा कि
“अगर मुझे एक शब्द चुनना हो, तो मैं ‘बेहद खुश’ कहूंगा, क्योंकि जिस दिन से हम जापान पहुंचे, जोरदार बारिश हो रही थी और हम लगभग एक हफ्ते तक प्रैक्टिस नहीं कर पाए, लेकिन लड़कों ने जिस तरह खुद को तैयार किया और साथ-साथ ट्रेनिंग भी जारी रखी, हमने कोई शिकायत नहीं की, कोई बहाना नहीं बनाया. यह एक चैंपियन टीम की निशानी थी. आज का दिन उसी का नतीजा था.”
Shreyas Iyer ने शिवम दुबे को दिया जीत का पूरा श्रेय
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने मैच के बाद पाकिस्तान टीम की भी तारीफ़ की है. पाकिस्तान की बैटिंग के दौरान अपनी भावनाओं पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि
“वे अच्छी तरह आगे बढ़ रहे थे और बीच में उन्हें मोमेंटम भी मिल गया था. मैं बस यह चाहता था कि मुझे जल्द से जल्द पांचवां बॉलर का ओवर मिल जाए, उसे खत्म करूं, फिर बुमराह और सुंदर जैसे मुख्य बॉलर भी थे, वे भी आना चाहते थे, तो मैंने असल में उनके ओवरों को अच्छी तरह मैनेज किया. मुझे ऐसा ही लगा. खासकर जब रन रेट 13 से 14 के आसपास हो, तो हम जानते हैं कि बल्लेबाज आक्रामक खेलेंगे और एक विकेट से मोमेंटम बदल जाएगा, हमारी तरफ आ जाएगा. तो वही हुआ. सैम अयूब के विकेट ने मोमेंटम बदल दिया.”
