Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने तो भारत को हरा ही दिया था, तभी 15वें ओवर में आया ये खिलाड़ी और भारत को जीताया गोल्ड

Team India IND vs PAK Final
IND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने तो भारत को हरा ही दिया था, तभी 15वें ओवर में आया ये खिलाड़ी और भारत को जीताया गोल्ड
News on WhatsAppJoin Now

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना फाइनल में पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) से हुआ, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के तूफानी शुरुआत और अंत में तिलक वर्मा और शिवम दुबे की फिनीश की वजह से 211 रन बनाने में सफल रही.

पाकिस्तान की टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो पाकिस्तान ने बेहद खराब शुरुआत की, लेकिन बीच में हसन और सैम आयूब के बीच हुई साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान की टीम ने वापसी की, लेकिन

Team India ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

भारतीय टीम (Team India) जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की, दोनों ने पहले विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी की, लेकिन वैभव आज सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए, वहीं संजू सैमसन भी आज सिर्फ 2 रन ही बना सके.

इसके बाद श्रेयस अय्यर ने एक तरफ से एंकर पारी खेलनी शुरू की, जबकि दूसरे छोर से अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी जारी रही, स्टंप आउट होने से पहले अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 28 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 61 रनों की पारी खेली. हालांकि इसके बाद श्रेयस अय्यर और ईशान किशन आज धीमी बल्लेबाजी करते नजर आए. ईशान किशन ने जहां 18 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली, वहीं श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में 21 रन बनाए.

वहीं अंत में  शिवम दुबे ने 15 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 27 रन बनाए. वहीं तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 51 रनों की नाबाद पारी खेली. भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए.

पाकिस्तान के लिए अहमद डेनीयाल और अराफात मिनहास ने 2-2 विकेट झटके, वहीं अबरार अहमद और सैम आयूब को 1-1 विकेट मिला.

पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर ने की अंत तक लड़ाई

पाकिस्तान की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो शुरुआत बेहद खराब रही. पाकिस्तान ने शुरुआती 3 विकेट बहुत जल्दी गंवा दिया. हालांकि इसके बाद हसन नवाज और सैम आयूब के बीच 87 रनों की साझेदारी हुई और पाकिस्तान ने मैच में वापसी की, इस दौरान सैम आयूब 22 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए.

सैम आयूब के आउट होने के बाद हसन नावाज अंत तक बने रहे लेकिन वो पाकिस्तान की टीम को जीत दिलाने में असफल रहे. हसन नावाज को अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर शिवम दुबे ने 96 रनों के स्कोर पर आउट किया. हसन नवाज ने 51 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 96 रन बनाए.

भारत (Team India) के लिए अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे को 2-2 विकेट मिले.

श्रेयस अय्यर ने हरा ही दिया था Team India को मैच

भारतीय टीम (Team India) 211 रन बनाने के बावजूद भी मैच गंवाने वाली थी, हसन नवाज और सैम आयूब के बीच 87 रनों की साझेदारी के बाद भारतीय टीम इस मैच में पिछड़ चुकी थी. कप्तान श्रेयस अय्यर ने बेहद खराब कप्तानी बीच के ओवरों में की, लेकिन जैसे ही शिवम दुबे गेंदबाजी अटैक पर आए उन्होंने पहले ही गेंद पर सैम आयूब को आउट करके मैच भारत के पक्ष में डाल दिया.

ALSO READ: 6 6 6 6 4 4 4..पहले अभिषेक शर्मा ने पिटा फिर तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने की कुटाई, भारत ने दिया 212 रनों का लक्ष्य

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...