Team India: भारत और जापान (IND vs JAP) के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। बारिश के कारण मैच को घटाकर 5-5 ओवर का कर दिया गया था। भारतीय टीम (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 4 विकेट खोकर सिर्फ 32 रन बनाए। जवाब में जापान की टीम (Japan Cricket Team) 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी और भारत (Team India) ने मुकाबला 2 रन से अपने नाम कर लिया।
जापानी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को किया परेशान
टॉस जीतकर भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन जापान के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। भारत को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा, जो खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद संजू सैमसन भी 9 रन बनाकर आउट हो गए।
श्रेयस अय्यर ने 12 गेंदों में 16 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। उनकी पारी में एक चौका शामिल रहा। भारत निर्धारित 5 ओवर में 32/4 तक ही पहुंच सका। जापान की ओर से चार्ली हारा-हिंजे ने 2 विकेट हासिल किए।
जापान ने आखिरी ओवर तक बढ़ाई धड़कनें
33 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में लाचलान यामामोटो-लेक रन आउट हो गए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने इब्राहिम ताकाहाशी और जापानी कप्तान केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग के विकेट निकालकर भारत की वापसी कराई।
जापान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। गेंद अक्षर पटेल के हाथ में थी। अक्षर ने शानदार नियंत्रण दिखाते हुए जापानी बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने का मौका नहीं दिया। जापान की टीम आखिरी ओवर में जरूरी रन नहीं बना सकी और 30/3 पर रुक गई।
अक्षर पटेल के मास्टर स्ट्रोक से जीता Team India
इस तरह भारत ने जापान को 2 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित यह मुकाबला भले ही छोटा रहा, लेकिन जापान ने भारतीय टीम को आखिरी गेंद तक कड़ी चुनौती दी। अक्षर पटेल ने अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ 5 रन खर्च किया, अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी की वजह से ही भारत ने इस मैच में जीत हासिल की और 2 रनों से इस ऐतिहासिक मुकाबले को अपने नाम किया।
