अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया (Team India) को एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए रवाना होना है और उसके बाद टीम इंडिया को अपने घर में वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है. वेस्टइंडीज (West Indies Cricket Team) के खिलाफ भारत को 5 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज के साथ ही साथ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है.
अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की अगुवाई में बीसीसीआई (BCCI) ने टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को सौंपी है, वहीं तिलक वर्मा (Tilak Varma) को टीम का उपकप्तान बनाया है, जबकि बतौर विकेटकीपर टीम में ईशान किशन (Ishan Kishan) और संजू सैमसन (Sanju Samson) को शामिल किया है.
जसप्रीत बुमराह बाहर, मयंक और प्रिंस यादव की वापसी
एशियन गेम्स 2026 के लिए जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया (Team India) में शामिल किया गया है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से उन्हें आराम दिया गया है, इसी के साथ ही हार्दिक पंड्या को भी टीम इंडिया से दूर रखा गया है, हार्दिक पंड्या मौजूदा समय में फिटनेस की परेशानी से जूझ रहे हैं.
वहीं ऋषभ पंत को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है और टी20 टीम में उनकी जगह तौर विकेटकीपर टीम में ईशान किशन और संजू सैमसन को शामिल किया है. बतौर आलराउंडर टीम में शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं.
वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ बेंच गर्म कर रहे वैभव सूर्यवंशी को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) में बनाए रखा गया है. इसके साथ ही टीम में अर्शदीप सिंह ने अपनी जगह बनाए रखी है, जबकि बतौर ओपनर टीम में अभिषेक शर्मा शामिल हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए Team India
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
