भारत A महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम (IND A vs AUS A) के बीच खेले गए पहले अनऑफिशियल टी20 मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) को निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। कप्तान अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की अगुवाई वाली टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और ऑस्ट्रेलियाई (Australia Cricket Team) गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 19 ओवर में 117 रन बनाकर सिमट गई।
Team India ने की बेहद खराब बल्लेबाजी
टॉस जीतकर भारत (Team India) A ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। वृंदा दिनेश सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि कप्तान अनुष्का शर्मा भी 7 गेंदों में 6 रन ही बना सकीं। इसके बाद विकेटों का सिलसिला लगातार जारी रहा।
शिप्रा गिरी ने 15 गेंदों पर 17 रन बनाए, जबकि तेजल हसबनिस ने 15 गेंदों में 22 रनों की तेज पारी खेली। मिन्नू मणि ने भी सिर्फ 14 गेंदों में 23 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। अंत में सयाली सतघरे ने 22 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाए, लेकिन भारतीय टीम 120 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी।
टेस फ्लिंटॉफ बनीं Team India के लिए सबसे बड़ा खतरा
ऑस्ट्रेलिया A की ओर से टेस फ्लिंटॉफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 13 रन देकर चार विकेट झटके। फ्लिंटॉफ ने वृंदा दिनेश, शिप्रा गिरी, तानुजा कंवर और जिंतिमानी कलिता को अपना शिकार बनाया।
सियाना जिंजर ने भी दो विकेट लेकर भारत पर दबाव बनाए रखा, जबकि मिल्ली इलिंगवर्थ ने दो विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए।
सीरीज में वापसी पर होगी Team India की नजरें
भारत A महिला टीम के लिए यह मुकाबला कई युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका था। हालांकि पहला मुकाबला उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अब टीम की नजर अगले मुकाबले पर होगी, जहां बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीरीज में वापसी करना भारतीय टीम की सबसे बड़ी चुनौती होगी।
ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम के इस दौरे में तीन टी20 मुकाबले, तीन वनडे और एक चार दिवसीय मैच शामिल हैं। ऐसे में भारत A की खिलाड़ियों के पास आगे के मुकाबलों में अपनी क्षमता साबित करने के कई मौके मौजूद हैं।
ALSO REA: मोहम्मद सिराज ने गंभीर और अगरकर को ठहराया अपने खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार, कहा “श्रीलंका में….
