Posted inक्रिकेट, न्यूज

मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी पर ईशान किशन ने तोड़ी चुप्पी, कहा “उनमे अभी भी काफी भूख है…

Ishan Kishan on Mohammed Shami
मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी पर ईशान किशन ने तोड़ी चुप्पी, कहा "उनमे अभी भी काफी भूख है...
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) पिछले 1.5 सालों से टीम इंडिया से दूर हैं. मोहम्मद शमी ने भारत के लिए तीनों ही फ़ॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इसके बावजूद भी आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका नही दिया जा रहा है. ऐसे में ये खिलाड़ी लगातार घरेलू क्रिकेट खेल टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहा है.

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इस समय दिलीप ट्रॉफी खेल रहे हैं और ईस्ट जोन का हिस्सा हैं, इस दौरान उनके कप्तान ईशान किशन हैं. मोहम्मद शमी की टीम फाइनल में पहुंच गई है, जिसे लेकर ईशान किशन ने शमी के भारतीय टीम में वापसी पर बात की है.

Mohammed Shami को लेकर ईशान किशन ने कही ये बात

ईस्ट जोन को फाइनल में पहुँचाने में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की बड़ी भूमिका रही है. मोहम्मद शमी ने सेमीफाइनल में 5 विकेट झटके थे. ऐसे में अब फाइनल से पहले ईशान किशन ने मोहम्मद शमी के बारे में बात करते हुए कहा कि

“मुझे लगता है कि वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं. वह इस खेल के दिग्गज रहे हैं, जब से उन्होंने बंगाल के लिए खेलना शुरू किया है, तब से उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. वह विकेट लेते रहे हैं, अपनी पूरी ऊर्जा लगाते रहे हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. उम्र के बारे में कुछ कहना मुश्किल है, मुझे लगता है उम्र तो बस एक संख्या है. अगर वह कड़ी मेहनत कर रहा है तो उम्र मायने नहीं रखती. मैं शमी भाई में वो भूख देखता हूं क्योंकि इस समय भूख का आकलन करने के लिए मुझसे बेहतर कौन हो सकता है. “

ईशान किशन ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को लेकर कहा कि

 “उनमें अभी वही भूख और प्रेरणा है, जैसे वह वापसी करना चाहता है. वह फिर से भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं और यह उनके चेहरे पर साफ दिखाई देता है.”

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी आएंगे फाइनल में नजर

ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सितारे मैदान पर नजर आएंगे. ईस्ट जोन की टीम में ईशान किशन, मोहम्मद शमी और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जैसे चर्चित नाम शामिल हैं. ईशान और वैभव ने हाल के दिनों में टी20 क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है.

वहीं, साउथ जोन की टीम भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है. टीम में देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा, मोहम्मद सिराज और करुण नायर जैसे अनुभवी एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं. देवदत्त पडिक्कल ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया था.

दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ियों को देखते हुए फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. यह खिताबी भिड़ंत 6 सितंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेली जाएगी.

ALSO READ: IND vs PAK: टॉस हारते ही हरमनप्रीत कौर ने खेला बड़ा दांव देखते रह गई फातिमा सना, इन 11 खिलाड़ियों को दिया मौका

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...