Posted inक्रिकेट

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर BCCI ने दिया अपडेट, जानिए किस सीरीज से मैदान पर करेंगे वापसी

Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर BCCI ने दिया अपडेट, जानिए किस सीरीज से मैदान पर करेंगे वापसी
News on WhatsAppJoin Now

Jasprit Bumrah: भारतीय टीम (Team India) ने हाल ही में श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की है, इस सीरीज के बाद अब भारतीय टीम सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) की तैयारी करती हुई नजर आ रही है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में कई सारे स्टार खिलाड़ियों कि वापसी कराई जाने की खबरे सामने आ रही है।

दरअसल बीते काफी समय से भारतीय टीम के दिग्गज और स्टार खिलाड़ी अपनी इंजरी के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं, जिसका नुकसान भारतीय टीम को हो रहा है।

इससे BCCI काफी ज्यादा परेशान है, इन खिलाड़ियों में भारतीय टीम के मैच विनर खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का नाम सबसे आगे चल रहा है। हाल ही में अब बोर्ड के द्वारा जसप्रीत बुमराह कि फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है, तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते है और बताते है कि अब बुमराह कि वापसी टीम में कब कराई जाने वाली है।

Jasprit Bumrah की फिटनेस पर बोर्ड ने दिया अपडेट

हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) मौजूदा समय में सेंटल ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस के टेस्ट दे रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा बनाकर कोई भी रिस्क लेना बिल्कुल भी नहीं चाहेगी, लेकिन बोर्ड के द्वारा जसप्रीत बुमराह की वापसी एशिनय गेम्स के लिए टीम में कराई जा सकती है।

बता दें कि अगर जसप्रीत बुमराह की वापसी भारतीय टीम में जल्दी हो जाती है, तो टीम को एक बड़ा फायदा मिलने वाली है, बुमराह के टीम में आने के बाद टीम कि गेंदबाजी और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी। दरअसल आयलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई T20 सीरीज में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए फैंस ने इंडिया कि गेंदबाजी पर कई सारे सवाल उठाए थे।

T20 वर्ल्ड कप 2026 से हैं बाहर

आपकी जानकारी के लिए बता दें जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए सभी फॉर्मेंट में काफी ज्यादा अहम हैं, खिलाड़ी ने टीम के लिए साल 2026 के वर्ल्ड कप के बाद से t20 प्रारुप में अपना प्रदर्शन नहीं दिखाया है, जिसके बाद से ही भारतीय टीम के फैंस टीम कि गेंदबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे सवाल उठा रहे थे, अब फैंस लंबे समय से टीम में वापसी कि उम्मीद लगाए हुए हैं।

कब होगी Jasprit Bumrah की वापसी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की वापसी टीम में एशियन गेम्स के बाद करने का विचार बना रही है। दरअसल एशियन गेम्स के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 ODI, 5 T20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज करना है जिसके लिए जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया जा सकता है।

जसप्रीत बुमराह के टीम से न होने के कारण भारतीय टीम की गेंदबाजी काफी ज्यादा कमजोर नजर आ रही, जिसके चलते भारतीय टीम कई सीरीजों में हार का सामना कर चुकी है।

ALSO READ: 6 6 6 6 6….वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, टेस्ट को बनाया टी20, अकेले 92 रन ठोक कर टीम की बचायी लाज

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...