Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) में पहली सेमीफाइनल मैच सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं, वैभव ने ईस्ट जोन के ओर से खेलते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में विस्फोटक पारी खेली है।
बता दें कि इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बल्लेबाजी करते हुए 57 साल पहले के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। तो आइए हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं और वैभव सूर्यवंशी कि पारी के बारे में जानकारी देते हैं।
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में Vaibhav Sooryavanshi ने रचा इतिहास
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने ईस्ट जोन कि ओर से दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में केवल 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इस पारी के बाद वैभव दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।
बता दें कि वैभव ने यह केवल 15 साल 157 की उम्र में किया है, लेकिन इससे पहले यह रिकॉर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम था जिन्होंने 16 साल 23 कि उम्र में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतकीय पारी खेली थी।
सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन के बारे में बात करें तो वैभव ने 81 गेंदों में 92 रनों की विस्फोटक पारी खेली है, लेकिन यह पारी वह ज्यादा नहीं खेल सके हर्ष दुबे कि गेंद पर बड़ा शॉट के कारण वैभव नर्वस नाइंटीज का शिकार बन गए और आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए।
वैभव ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 7 ही छक्के जड़े थे। वैभव सूर्यवंशी कि इस पारी के बाद सेंट्रल जोन के गेंदबाज दबाव नजर आ रहे थे। मैच के दौरान जब वैभव सूर्यवंशी 40 के स्कोर पर थे तब सारांश जैन ने वैभव से गलती कराई थी, लेकिन सेंट्रल जोन के खिलाड़ी यश राठौड़ इस का लाभ नहीं उठा सके और वैभव का आसान सा कैच छोड़ दिया।
कैसा रहा मैच का हाल
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले कि बात करें तो उसमें मौजूगा समय में सेंट्रल जोन के खिलाड़ी दबाव में नजर आ रहे हैं। पहली पारी में सेंट्रल जोन के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 266 लगा दिए थे, लेकिन दूसरे दिन ब्रेक तक ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने केवल 31 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर बोर्ड पर 183 रन लगा दिए थे, जिसके बाद अब ईस्ट जोन क्रिकेट टीम के केवल पहली पारी में केवल सेंट्रल जोन से 83 रन पीछे नजर आ रही है।
