Posted inक्रिकेट, न्यूज

अगर भारत ने जीता श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच तो WTC पॉइंट्स टेबल में होगा बड़ा बदलाव, इन 2 टीमों का सफर होगा खत्म

WTC Points Table IND v SL
अगर भारत ने जीता श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच तो WTC पॉइंट्स टेबल में होगा बड़ा बदलाव, इन 2 टीमों का सफर होगा खत्म
News on WhatsAppJoin Now

WTC: ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) ने हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) को 51 रन से करारी हार का सामना कराया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की इस जीत के बाद WTC कि प्वाइंट्स टेबल (WTC Points Table) में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया टीम को जीत दिलाने में टीम के खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

दूसरे मुकाबले में खिलाड़ी ने पहली पारी में 6 विकेट वहीं दूसरी पारी में 4 विकेट अपने नाम किए थे। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के बाद भारतीय टीम के लिए WTC के फाइनल (WTC Final) में जाने का रास्ता और भी ज्यादा आसान हो गया है, तो आइए हम इसके बारे में आपको कुछ खास जानकारी देते हैं।

WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है भारतीय टीम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा समय में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है, इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 165 रनों से शानदार जीत मिली है, वहीं WTC की अंक तालिका में भारतीय टीम 53.33 के अंक प्रतिशत के साथ 5वें स्थान पर अपना कब्जा बनाए हुए थी।

इसके अलावा पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया टीम है, जिसका अंक प्रतिशत 77.78, दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका है, जिसका अंक प्रतिश 75 , तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड 72.22 अंक प्रतिशत के साथ और चौथे नंबर पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम है, जिसका अंक प्रतिशत 66.67 है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह अंक प्रतिशत ऑस्ट्रेलिया टीम के बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में जीत से पहले का है।

भारतीय टीम के पास है बड़ा मौका

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को हारने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का अंक प्रतिशत 80 हो गया है, वहीं बांग्लादेश को इस हार के बाद बड़ा नुकसान देखने को मिल रहा है, इस हार के बांग्लादेश का अंक प्रतिशत घटकर 55.56 प्रतिशत ही रह गया है। जिसके बाद भारतीय टीम के लिए अब एक बेहतरीन मौका मिल गया है।

अगर वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल कर लेती है, तो ऐसे में टीम बांग्लादेश को पीछे छोड़ सकती है, क्योंकि कि मौजूदा समय में भारतीय टीम का अंक प्रतिशत 57.57 है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल करते ही भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ जाएगी।

भारत का फाइनल में पहुंचने का रास्ता हुआ साफ

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हार जाने के बाद भारतीय टीम के लिए अब WTC के फाइनल में जाने का रास्ता आसान नजर आ रहा है, लेकिन अगर इस सीरीज में बांग्लादेश क्रिकेट टीम जीत हासिल करती है, तो ऐसे में भारतीय टीम के लिए WTC के फाइनल में जाने कि मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम को अपने आगामी सभी टेस्ट सीरीजों में जीत हासिल करनी होगी, जिसके बाद टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन अगर टीम एक मैच हार भी जाती है, तो वह WTC की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी इसके बाद भी टीम फाइनल में अपनी जगह बना सकती है।

ALSO READ: असिथा और यशस्वी जायसवाल की लड़ाई में अब श्रीलंका के कोच की हुई एंट्री, कहा “अब तो ICC ही जायसवाल को…

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...