Posted inक्रिकेट, न्यूज

WTC 2025-27 Points Table: बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत से ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, भारत का भी बढ़ा मुसीबत

Bangladesh WTC Final
WTC 2025-27 Points Table: बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत से ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, भारत का भी बढ़ा मुसीबत
News on WhatsAppJoin Now

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया (AUS vs BAN) को 9 विकेट से मात दी। यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत है।

इस हार का असर ऑस्ट्रेलिया की WTC स्थिति पर पड़ा है। टीम अभी भी पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है, लेकिन उसका पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 87.50 से घटकर 77.78 प्रतिशत हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत और न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

Bangladesh के ऐतिहासिक जीत से बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुसीबत

वहीं बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) के लिए यह जीत बेहद अहम साबित हुई है। ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद बांग्लादेश का PCT बढ़कर 66.67 प्रतिशत हो गया और टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

टीम इंडिया की बात करें तो भारत फिलहाल पांचवें स्थान पर है। भारत ने अब तक WTC 2025-27 में 9 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ शामिल है। भारत का PCT 48.15 प्रतिशत है।

Bangladesh के जीत की वजह से भारत की राह हुई मुश्किल

भारत के लिए WTC फाइनल की राह अब आसान नहीं है। टीम को बाकी मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज करनी होगी। भारतीय टीम के सामने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम टेस्ट मुकाबले हैं। कप्तान शुभमन गिल भी साफ कर चुके हैं कि फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को बड़ी संख्या में मुकाबले जीतने होंगे।

बांग्लादेश की जीत ने WTC की रेस को और रोमांचक बना दिया है। अब हर टेस्ट का नतीजा पॉइंट्स टेबल के साथ-साथ फाइनल की तस्वीर भी बदल सकता है।

ALSO READ: IND vs SL: दूसरे दिन जानिए कब तक शुरू होगा भारत और श्रीलंका के बीच मैच, ये रहे ताजा अपडेट

निशांत Trend Bihar में बतौर कंटेंट डिजिटल प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी...